CM योगी ने क्रिकेट पिच पर उतर दिखाया अपनी बैटिंग का जलवा, सामने आया VIDEO

All India Advocate Cricket Tournament

UP News

locationउत्तर प्रदेश
userRP Raghuvanshi
calendar07 Oct 2024 05:41 PM
bookmark

विज्ञापन

संबंधित खबरें

अगली खबर पढ़ें
\n

CM ने किया खिलाड़ियों को प्रोत्साहित

\nCM योगी का कहना है कि उत्तर प्रदेश में हमने ओलंपिक और पैरालंपिक्स में जिन खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया, देश के लिए मेडल जीते, उन सभी को गत सप्ताह ही भव्य समारोह में सम्मानित किया। आज प्रदेश का कोई खिलाड़ी यदि एकल गेम में ओलंपिक गोल्ड मेडल जीतता है तो हम उसे 6 करोड़, और सिल्वर मेडल जीतता है तो उसे 3 करोड़ की राशि प्रदान करते हैं। वहीं, अगर कोई ब्रोन्ज मेडल जीतता है तो उसे एक करोड़ रुपये की राशि दी जाती है। टीम गेम में यह राशि 3 करोड़, डेढ़ करोड़ और 75 लाख रुपये होती है।\n

प्रदेश में खिलाड़ियों को दी जा रही सीधी नियुक्ति

\nमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अब तक उत्तर प्रदेश सरकार ने 500 खिलाड़ियों को सीधी नियुक्ति दी है। मेडल जीतने पर प्रोत्साहन के साथ-साथ खिलाड़ियों के लिए सर्विस में स्पेशल व्यवस्था की गई है। टोक्यो ओलंपिक में हॉकी का ब्रोन्ज मेडल जीतने पर टीम के सदस्य और प्रदेश के खिलाड़ी ललित उपाध्याय को सीधे प्रदेश पुलिस में डिप्टी एसपी के पद पर नियुक्ति दी। उन्होंने कहा कि कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड जीतने वाली एथलीट पारुल चौधरी को भी हमने डिप्टी एसपी नियुक्त किया है और इस बार हम राजकुमार पाल को भी सीधे नियुक्ति देने जा रहे हैं।\n

महिला टीम को भी मिलना चाहिए स्थान

\nसीएम योगी ने अपील की कि अगली बार इस प्रतियोगिता में महिला एडवोकेट्स की टीम भी इस आयोजन का हिस्सा बननी चाहिए, क्योंकि महिलाएं भी हर क्षेत्र में अच्छा काम कर रही हैं।\n

अधिवक्ताओं के कल्याण के लिए की घोषणा UP News

\nसीएम योगी ने कहा कि अधिवक्ताओं के कल्याण के लिए सरकार ने बहुत सारी घोषणाएं की हैं जिसमें कल्याण निधि की राशि को बढ़ाना भी शामिल है। अधिवक्ता की असमय मृत्यु पर उसके परिजनों को दी जाने वाली 1.5 लाख की राशि को बढ़ाकर 5 लाख रुपये किया गया है। सीएम योगी ने कहा कि अब तक हम 134 करोड़ रुपये अधिवक्ता कल्याण राशि से दिवंगत अधिवक्ताओं के परिजनों को वितरित कर चुके हैं और इसमें अधिकतम आयु की सीमा को भी 60 वर्ष से बढ़ाकर 70 वर्ष कर दिया गया है। UP News\n

CM योगी ने महाकुंभ 2025 का ‘लोगो’ किया जारी, जानिए महाकुंभ की खास बातें

\nग्रेटर नोएडा– नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।\n\nदेशदुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।","image":{"@type":"ImageObject","@id":"https://ik.imagekit.io/chetnamanch/uploads/2024/10/All-India-Advocate-Cricket-Tournament-.jpg","url":"https://ik.imagekit.io/chetnamanch/uploads/2024/10/All-India-Advocate-Cricket-Tournament-.jpg","width":1280,"height":720},"author":{"@type":"Person","name":"RP Raghuvanshi","url":"https://chetnamanch.com/team"},"publisher":{"@type":"Organization","name":"Chetna Manch","url":"https://chetnamanch.com/","logo":{"@type":"ImageObject","url":"https://ik.imagekit.io/chetnamanch/logo/2026/chetna_manch.webp?updatedAt=1771315577826","width":600,"height":60}},"datePublished":"2024-10-07T17:41:19+05:30","dateModified":"2024-10-07T17:41:19+05:30","inLanguage":"hi","keywords":[],"articleSection":"उत्तर प्रदेश"}
चेतना दृष्टि
चेतना दृष्टि