ठंड का कहर जारी, अंगीठी ने फिर एक परिवार को किया तबाह
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 01:53 AM
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 01:53 AM
UP News : उत्तर प्रदेश देश में बढ़ती ठंड लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रही है। इस कड़ाके की ठंड से बचाव के लिए कई प्रकार के जुगत करने में लगे है। वहीं ये जुगत भी लोगों के लिए जानलेवा सेबित हो रहे है। एक ऐसा ही मामला उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से सामने आया है। जहां कड़ाके की ठंड से बचाव का उपाय दो मासूमों की जिंदगी के लिए काल बन गया।
UP News
मामला गोरखपुर के गगहा थाना क्षेत्र के चकमाली उर्फ बिठुआ गांव का है। जहां ठंड से बचाव के लिए कमरे में जलाई गई अंगीठी ने दो बच्चों की जान ले ली। बताया जा रहा है कि दम घुटने से दोनों बच्चों की मौत हुई है। वहीं बच्चों की मां भी अचेत अवस्था में मिली है।
दो बच्चों के साथ सोई थी महिला
दरअसल गगहा थाना क्षत्र के चकमाली उर्फ बिठुआ गांव में मंगलवार की रात ठंड से बचने के लिए राधिका नाम की एक महिला अपनी दो बच्चों 5 वर्षीय अंश और 3 वर्षीय आंशिका के साथ कमरे में अंगीठी जलकर सो गई गई थी। महिला का पति विदेशमें रहकर नौकरी करता है। सुबह घर का दरवाजा नहीं खुलने पर पड़ोसियों को अनहोनी की आशंका हुई। जिसके बाद पड़ोसी उनके घर का दरवाजा तोड़कर घर में घुसे तो हैरान रह गए। उन्होने देखा कि महिला और दोनों बच्चे अचेत अवस्था में पड़े है। आनन फानन में पड़ोसी महिला और बच्चों को बड़हलगंज कस्बे के अस्पताल में लेकर। जहां डॉक्टरों ने दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया। वहीं महिला का इलाज शुरु कर दिया। डॉक्टर ने दम घुटने से बच्चों की मौत होने की बात कही है।
दुबई से घर पहुंचा महिला का पति
मामले की जानकारी मिलते ही महिला का पति दिलीप निषाद भी बुधवार की देर रात दुबई से घर पहुंच गया। अस्पताल में भर्ती बच्चों की मां को जब इसकी सूचना दी गई तो वह बेसुध हो गई। फिलहाल राधिका की तबीयत में फिलहाल सुधार हो रहा है। बाताया जा रहा है कि दिलीप के दो और भाई हैं। वे गांव में ही कुछ ही दूरी पर रहते हैं। सभी अपना अलग-अलग मकान बना रखे हैं।
UP News
एसपी ने दी मामले की जानकारी
मामले की जानकारी देते हुए एसपी दक्षिणी जितेंद्र कुमार ने बताया कि गगहा थाना क्षेत्र के चकमाली उर्फ बिठुआ गांव में राधिका अपने दो बच्चों 5 वर्षीय अंश और 3 वर्षीय आंशिका के साथ रहती है। पति दिलीप निषाद दुबई में रहता है। मंगलवार की रात कड़ाके की ठंड से बच्चों को बचाने के लिए राधिका कमरे में अंगीठी जलाकर सो गई। बुधवार की सुबह काफी देर तक उसके घर का दरवाजा नहीं खुला तो पड़ोसियों को अनहोनी की आशंका होने लगी। घर पहुंचकर पड़ोसियों ने आवाज दी तो कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे तो दोनों बच्चे मृत मिले, जबकि राधिका बेहोश पड़ी थी। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। महिला को बड़हलगंज के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
डॉ. राजेश सिंह ने लोगों को दी सलाह
इस मामले को लेकर जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. राजेश सिंह ने सलाह दी है, कि कमरे में अंगीठी या हीटर जलाकर न सोएं। यह जानलेवा हो सकता है। उन्होने बताया कि इससे कमरे की ऑक्सीजन खत्म हो जाता है। अंगीठी में कोयला या लकड़ी जलाने से कार्बन डाइऑक्साइड और कार्बन मोनोऑक्साइड गैस निकलती है। ऑक्सीजन नहीं मिलने के कारण लोगों की मौत हो जाती है।
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।