उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा जीरो टालरेंस नीति के बावजूद मनचले अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से एक ऐसी ही घटना सामने आयी है। जहां मनचलों ने कोचिंग पर जाने वाली दो बहनों के साथ छेड़छाड़ की और उन्हें अगवा कर बेचने की धमकी भी दे रहे हंै। मनचलों की इस धमकी के बाद दोनों बहनें डरी हुई हैं। लड़कियों की मां ने थाने में शिकायत दी है। UP News :
मीनाक्षी रोड के एक मोहल्ले में रहने वाली पीड़ित मां ने बताया कि सोमवार की सुबह को उनकी बेटीयां कोचिंग के लिए घर से निकली थी तभी चेनापुरी मोहल्ले के दो बदमाशों ने उनके साथ छेड़छाड़ की। यह बदमाश कई दिनों से दोनों बहनों के साथ अश्लील इशारे करते थे, लेकिन बहनों ने कई बार उनकी अश्लील हरकतों को अनदेखा कर दिया था। लेकिन एक दिन बदमाशों ने सारी हदें पार कर दी। दोनों बहनें किसी तरह अपनी जान बचाकर भागी और घर पहुंचीं और मां को सारी घटना की जानकारी दी।
बदमाशों ने दी बेटियों को धमकी
पीड़ित की मां ने बाताया की रोजाना बदमाश उन्हें अश्लील इशारे करते थे लेकिन बेटियों ने उन्हें काफी अनदेखा किया लेकिन सोमवार को कोचिंग जाते समय ये बदमाश उन्हें अश्लील इशारे करके डरा रहे थे। और इतना ही नहीं आरोपितों ने बेटियों को धमकी दी थी कि यदि वे चुप नहीं रहीं, तो वह उन्हें उठा ले जाएंगे और बेच देंगे। बेटियां इस घटना के बाद काफी डरी हुई हंै। इसके बाद लड़कियों की मां ने हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र प्रभारी विजय गुप्ता को घटना की जानकारी दी और पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है। पुलिस ने आरोपितों कि तलाश शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। UP News