
UP News : फतेहपुर। यूपी के फतेहपुर में किसी ने नवजात बच्चे को झाड़ियों में फेंक दिया, जिसको कुत्तों का झुंड नोचकर खा गया। जब ग्रामीणों की नजर पड़ी तो कुत्तों के झुंड को भागते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस शव को कब्जे में लेते हुए जांच में जुट गई है।
ग्रामीणों के बीच शव को लेकर कई तरह की चर्चाएं हैं। थाना क्षेत्र के चंदापुर मजरे गढ़ा गांव में मोबाइल टावर के पास शव कूड़े के ढेर में पड़ा था। रास्ते से गुजर रहे ग्रामीणों ने शव के आसपास कुत्तों को मंडराते देखा। ग्रामीणों ने कुत्तों को खदेड़ा। कुत्ते शव का एक पैर खा चुके थे। ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ग्रामीणों ने बताया कि पहले भी नवजात शव मिल चुके हैं। अंदाजा लगाया जा रहा है कि बच्ची होने की वजह से किसी ने गर्भपात कराया होगा।
पुलिस शव को दो दिन पुराना मान रही है। प्रभारी निरीक्षक जेपी शाही ने बताया कि शव छह से सात माह की बच्ची का प्रतीत हो रहा है। किसी ने शव को कपड़े में लपेटकर फेंका होगा। कुत्ते शव को खींचकर लाए हैं। ग्रामीणों की सूचना पर कार्रवाई की गई है।
नवजात बच्ची का शव मिलने की सूचना पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने बच्ची को फेंकने वाले पर कार्रवाई की मांग की। ग्रामीण की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी जेपी शाही ने बताया कि एक नवजात बच्ची का शव मिलने की जानकारी ग्रामीणों ने दी थी। बच्ची का शव करीब 7 से 8 घंटे पहले का लग रहा है। कुत्तों ने बच्ची के शरीर का एक पैर और हाथ काटकर खा लिया।