काम के नाम पर युवती की बनाई डीपफेक वीडियो, उत्तर प्रदेश के नामी शख्स का बेटा है आरोपी
UP News
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
24 Jul 2024 06:05 PM
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
24 Jul 2024 06:05 PM
UP News : उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक शर्मनाक मामला सामने आया है। जहां एक युवक ने महिला को ट्रेनिंग का लालच देकर उसकी फोटो मंगवा ली और उसकी फोटो को AI की मदद से आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करने लगा। खबरों की मानें तो आरोपी कानपुर के नामी पार्षद का बेटा है।
UP News
मामला कानपुर के घाटमपुर टाउन एरिया का बताया जा रहा है। जहां एक पार्षद के बेटे ने एक युवती को सिलाई ट्रेनिंग के नाम पर उसका फोटो मंगवाया और उसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से अश्लील वीडियो बनाकर युवती को भेजकर उसे लगातार ब्लैकमेल करने लगा। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली है।
वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी
जानकारी के मुताबिक युवती ने सिलाई ट्रेनिंग के लिए अपना फोटो भेजा था। लड़की का फोटो पार्षद ने अपने बेटे रिजवान के मोबाइल पर मंगवाया था। कुछ दिनों बाद लड़की के वॉट्सएप पर एक आपत्तिजनक वीडियो भेजा गया, जिसमें कहा गया कि ये वीडियो वायरल कर दिया जाएगा। वीडियो को डिलीट करने के लिए लड़की से 20 हजार रुपये की मांग की गई। ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर लड़की ने मामले की जानकारी परिजनों को दी। सूचना पाते ही परिजन शिकायत लेकर थाने पहुंचे। जिसके बाद पुलिस ने प्लान बनाकर आरोपी रिजवान उर्फ आदिप को लड़की के द्वारा मैसेज भिजवाकर एक जगह पैसे देने के बहाने बुलाया और गिरफ्तार कर लिया।
एसीपी ने क्या कहा?
इस मामले में एसीपी ने बताया कि, लड़की ने शिकायत की थी कि उसके पास मोबाइल पर उसका आपत्तिजनक वीडियो भेजकर ब्लैकमेलिंग की जा रही है। आरोपी ने लड़की के फोटो से उसका अश्लील एमएमएस बनाकर उसको भेजा था। इस मामले में आरोपी लड़के को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस इस मामले की भी जांच कर रही है कि पार्षद ने क्षेत्र की कई लड़कियों के फोटो सिलाई प्रशिक्षण के लिए मांगे थे। युवक ने कही अन्य लड़कियों के भी फेक वीडियो तो नहीं बनाए। उसके मोबाइल की फोरेंसिक जांच भी कराई जाएगी।