उत्तर प्रदेश के इस मुस्लिम यूनिवर्सिटी का नाम बदलने की मांग, मंत्री के बयान से सियासी हलचल
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 04:55 AM
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 04:55 AM
उत्तर प्रदेश की सियासत में एक नया विवाद तब खड़ा हो गया जब राज्य मंत्री (दर्जा प्राप्त) ठाकुर रघुराज सिंह ने ऐतिहासिक अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) का नाम बदलने की मांग कर दी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के इस विश्वविद्यालय का नाम बदलकर हरिगढ़ यूनिवर्सिटी रखा जाना चाहिए। उत्तर प्रदेश के योगी सरकार के इस राज्य मंत्री के बयान ने प्रदेश में सियासी हलचल काफी तेज कर दी है। UP News :
यूनिवर्सिटी को सांस्कृतिक धरोहर से जोड़ते हुए नया नाम दिया जाए
रघुराज सिंह ने तर्क दिया कि जिस जमीन पर यह विश्वविद्यालय खड़ा है, वहां सरकारी धन खर्च होता है। ऐसे में स्थानीय और सामान्य छात्रों को अवसरों से वंचित रखना उचित नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि अलीगढ़ बाबा भोलेनाथ और संत हरिदास की धरती है, इसलिए यहां की यूनिवर्सिटी को सांस्कृतिक धरोहर से जोड़ते हुए नया नाम दिया जाना चाहिए।
राजनीतिक और सामाजिक हलकों में बहस तेज
मंत्री ने आगे यह भी मांग की कि विश्वविद्यालय में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पिछड़े वर्गों के लिए आरक्षण लागू किया जाए। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक और सामाजिक हलकों में बहस तेज हो गई है। एक ओर समर्थक इसे सांस्कृतिक अस्मिता से जोड़कर देख रहे हैं, वहीं दूसरी ओर विरोधी दल इसे ध्रुवीकरण की राजनीति करार दे रहे हैं। UP Newsउत्तर प्रदेश के इस जिले में पीएम मोदी का दौरा : अजय राय सहित 100 कांग्रेसी हाउस अरेस्ट