
UP News : इंडिया गठबंधन की बैठकों के दौर के बीच, समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपनी पहली लिस्ट जारी कर बाजी मार ली है। इस लिस्ट में समाजवादी पार्टी के कई बड़े नेताओं के नाम हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव की धर्मपत्नी व कन्नौज से सांसद डिम्पल यादव को इस बार मैनपुरी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ाया जाएगा।
समाजवादी पार्टी ने मंगलवार की दोपहर 16 प्रत्याशियों के नामों की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में संभल लोकसभा सीट से शफीकुर्रहमान वर्क को प्रत्याशी बनाया गया है, जबकि फिरोजाबाद लोकसभा सीट अक्षय यादव, ऐटा से देवेश शाक्य, बदायूं लोकसभा सीट से धर्मेंद्र यादव, खीरी से उत्कर्ष वर्मा, धौरहरा लोकसभा सीट से आनंद भदौरिया, उन्नाव अन्नू टंडन को प्रत्याशी बनाया है।
इसके अलावा लखनऊ लोकसभा सीट से रविदास मेहरोत्रा, फरूर्खाबाद सीट से डा. नवलकिशोर शाक्य, अकबरपुर से राजाराम पाल, बांदा से शिवशंकर सिंह पटेल, फैजाबाद से अवधेश प्रसाद, अंबेडकर नगर से लालजी वर्मा, बस्ती से रामप्रसाद चौधरी तथा यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के क्षेत्र गोरखपुर लोकसभा सीट से श्रीमती काजल निषाद को समाजवादी पार्टी ने लोकसभा प्रत्याशी बनाया है।