जिलाधिकारी का खास वीडियो हो गया वायरल, खूब हो रही है चर्चा
UP News
भारत
चेतना मंच
07 Jul 2025 09:29 PM
UP News : उत्तर प्रदेश के एक जिले में तैनात जिलाधिकारी का खास वीडियो वायरल हो गया है। उत्तर प्रदेश का यह वायरल वीडियो तेजी के साथ सोशल मीडिया की सुर्खी बन गया है। DM के वायरल वीडियो पर उत्तर प्रदेश से लेकर दिल्ली तक खूब चर्चा हो रही है। DM के वायरल वीडियो में जनप्रतिनिधियों को एक खास प्रकार की हिदायत दी गई है। उत्तर प्रदेश का यह वायरल वीडियो हर कोई बार-बार देख तथा सुन रहा है।
उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में तैनात महिला DM का है वीडियो
आपको बता दें कि, वायरल वीडियो उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में तैनात महिला DM श्रीमती दिव्या मित्तल का है। यह वीडियो उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में आयोजित जिला योजना समिति की बैठक का है। उत्तर प्रदेश के हर जिले में जिला योजना समिति की बैठक होती हे। इस बैठक में जिले के सभी अधिकारी तथा जनप्रतिनिधि भाग लेते हैं। देवरिया की जिला योजना समिति में DM दिव्या मित्तल ने कुछ ऐसी बात बोल दी जो जनप्रतिनिधि सुनना नहीं चाहते थे। बैठक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
बैठक में मौजूद थे सभी जनप्रतिनिधि
उत्तर प्रदेश की जिस बैठक का वीडियो वायरल हुआ है उस बैठक में केंद्र और राज्य सरकार दोनों के जनप्रतिनिधि मौजूद थे. जिसकी अध्यक्षता भाजपा सांसद शशांक मणि त्रिपाठी कर रहे थे। बैठक में उत्तर प्रदेश सरकार की राज्य मंत्री विजयलक्ष्मी गौतम, भाजपा प्रवक्ता एवं विधायक शलभ मणि त्रिपाठी, भाजपा विधायक सुरेंद्र चौरसिया, विधायक सभा कुंवर, सपा सांसद रमाशंकर राजभर (सलेमपुर), MLC देवेंद्र प्रताप सिंह, और जिले के तमाम विभागों के अधिकारी मौजूद थे। विवाद की शुरुआत उस वक्त हुई जब बरहज विधायक दीपक मिश्रा ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) शालिनी श्रीवास्तव से बैठक के दौरान सवाल किया. उन्होंने एक महिला शिक्षिका की महीनों से लंबित वेतन भुगतान का मुद्दा उठाया और साथ ही अपने क्षेत्र के एक संविदा अकाउंटेंट का ट्रांसफर रोके जाने की बात कही।
विधायक ने आरोप लगाया कि, बीएसए ने उनकी बातों को गंभीरता से नहीं लिया, जबकि उन्होंने कई बार अनुरोध किया। यही नहीं, जब उन्होंने अपने क्षेत्र की जर्जर सड़कों के निर्माण न होने पर PWD के अधिकारियों से जवाब मांगा तो स्थिति और तनावपूर्ण हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि विधायक बैठक छोड़कर बीच में ही उठकर बाहर चले गए। बैठक में मौजूद अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी अपनी राय रखी। एक प्रतिनिधि ने कहा कि यदि अधिकारी ध्यान से जनप्रतिनिधियों की बात सुनें और समय पर निर्णय लें तो समस्याएं उत्पन्न ही नहीं होंगी। वहीं किसी ने यह भी कहा कि यदि कलम न फंसे तो ट्रांसफर कर देना चाहिए। इसी के जवाब में DM दिव्या मित्तल ने साफ-साफ कहा कि किसी भी जनप्रतिनिधि को यह अधिकार नहीं है कि वह किसी अधिकारी पर ट्रांसफर-पोस्टिंग के लिए दबाव बनाए। यह सिर्फ शासन स्तर पर तय होता है और इसके स्पष्ट नियम हैं। उनके इतना कहते ही बैठक कक्ष में बैठे कई अधिकारी तालियां बजाते नजर आए। यह दृश्य कैमरे में कैद हो गया और अब वही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।
कौन है उत्तर प्रदेश के देवरिया की DM दिव्या मित्तल
उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में तैनात DM दिव्या मित्तल वर्ष 2013 बैच की IAS अधिकारी हैं. अपनी स्पष्टता, कार्यशैली और पारदर्शी प्रशासन के लिए जानी जाती हैं। दिव्या मित्तल मूल रूप से हरियाणा के रेवाड़ी जिले की रहने वाली हैं। उनकी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई दिल्ली में हुई। उन्होंने बीटेक और एमबीए किया हुआ है। लंदन में नौकरी भी की है। हालांकि, बाद में वह अपने पति गगनदीप के साथ वापस भारत आ गईं। गगनदीप साल 2011 में UPSC की परीक्षा पास कर IPS बने। जिसके बाद उन्होंने दिव्या मित्तल को भी प्रोत्साहित किया। साल 2012 में यूपीएससी की परीक्षा पास करके दिव्या आईपीएस बन गईं। उन्हें गुजरात कैडर मिला. साल 2013 में उन्होंने एक बार फिर से UPSC परीक्षा दी। इस बार IAS बनीं और उन्हें यूपी कैडर मिला। यहां देखें वायरल वीडियो...
[video width="320" height="568" mp4="https://test.chetnamanch.com/wp-content/uploads/2025/07/QpaQnrWTbqF-TENx-1.mp4"][/video]