UP News: मादक द्रव्य तस्कर गिरफ्तार, एक किलो से ज्यादा मॉर्फीन बरामद
UP News
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 11:50 PM
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 11:50 PM
UP News: बाराबंकी (उ.प्र.)। बाराबंकी जिले की जैदपुर थाना पुलिस ने वसीनगर इलाके के निकट एक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक किलोग्राम से अधिक अवैध मॉर्फीन बरामद की। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
UP News
पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने बताया की जिले में मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को जैदपुर पुलिस द्वारा एक शातिर मादक पदार्थ तस्कर मुनव्वर को वसीनगर इलाके से गिरफ्तार किया गया।
उन्होंने बताया कि अभियुक्त के कब्जे से थैले में रखी एक किलो 100 ग्राम अवैध मॉर्फीन बरामद की गयी। पुलिस के मुताबिक अंतर्राष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब एक करोड़ रुपये है।
पुलिस ने बताया कि अभियुक्त के कब्जे से 31,950 रुपये नकद, एक मोबाइल फोन व एक कार भी बरामद की गयी है।
उत्तर प्रदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंच के साथ जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।