उत्तर प्रदेश में बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं शराबी, नहीं मानते खराबी
UP News
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 07:02 PM
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 07:02 PM
UP News : उत्तर प्रदेश में बहुत तेजी के साथ शराबी बढ़ रहे हैं। उत्तर प्रदेश में शराब के शौकीन शराब पीने में कोई खराबी नहीं मानते हैं। मात्र एक महीने के अंदर ही उत्तर प्रदेश के शराबी हजारों करोड़ रूपए की शराब गटक गए हैं। उत्तर प्रदेश के आबकारी विभाग को प्रदेश में हुई शराब की बिक्री से सवा चार हजार करोड़ रूपए (4319 करोड़ रूपए) का राजस्व प्राप्त हुआ है।
उत्तर प्रदेश वाले शराब पीने में अव्वल साबित
उत्तर प्रदेश में रहने वाले नागरिक हर मामले में अव्वल साबित होना जानते हैं। बात यदि शराब पीने की करें तो उत्तर प्रदेश वाले शराब पीने के मामले में भी अव्वल साबित हो रहे हैं। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश में शराब की बिक्री से होने वले राजस्व के ताजे आंकड़े पेश किए हैं। उत्तर प्रदेश में लागू हुई नई शराब नीति के बाद जारी किए गए आंकड़े प्रदेश सरकार का खजाना भरने वाले साबित हुए हैं। उत्तर प्रदेश के आबकारी विभाग ने पिछले साल की तुलना में अप्रैल में 1,000 करोड़ रुपये अधिक राजस्व हासिल किया है। अप्रैल में बीयर, आईएमएफएल और देशी शराब की बिक्री से एकत्रित शुल्क 4,319 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले साल अप्रैल में यह 3,313 करोड़ रुपये था। UP News
उत्तर प्रदेश में लागू की गई है नई शराब नीति
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2025 के लिए नई शराब नीति लागू की गई है। उत्तर प्रदेश की नई शराब नीति के तहत राज्य में बीयर और शराब की मिश्रित दुकानें शुरू की गई हैं। इससे रोजाना की बिक्री और आमदनी में इजाफा हुआ है। आबकारी विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, कई नई लाइसेंस कैटेगरी शुरू करने के साथ कम लाइसेंस शुल्क पर कम अल्कोहल वाले पेय पदार्थों की पेशकश के लिए जगह बनाई गई है। इस बीच कई ऐसी कठिनाइयों को कम या खत्म किया गया है, जिनसे व्यापार करने में आसानी हो। उनका कहना है कि अवैध शराब के खिलाफ जारी कार्रवाई से भी इसमें फर्क पड़ा है। आबकारी विभाग ने 2025-26 वित्तीय वर्ष के पहले महीने में अपने साल-दर-साल राजस्व में 30 फीसदी की वृद्धि की. अधिकारियों को सरकार द्वारा निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करने का भरोसा है। पिछले वित्तीय वर्ष में प्राप्त 52,575 करोड़ रुपये के वार्षिक राजस्व से, विभाग को इस बार 63,000 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त करने का लक्ष्य रखा गया है। पिछले महीने अवैध शराब के कारोबार पर कार्रवाई जारी रखते हुए, विभाग ने आबकारी नियमों की विभिन्न धाराओं का उल्लंघन करने वाले अपराधियों के खिलाफ 9,768 मामले दर्ज किए और 324 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। राज्य में शराब की तस्करी में शामिल 13 मोटर वाहन भी जब्त किए गए। UP News