
UP News / नोएडा। उत्तर प्रदेश विद्युत कारपोरेशन लिमिटेड द्वारा बिलिंग प्रणाली में किए जा रहे अपडेट के चलते यूपी के दो जनपदों में चार दिन तक बिजली के बिल जमा नहीं हो सकेंगे।
उत्तर प्रदेश विद्युत कारपारेशन लिमिटेड की ओर जारी सूचना के अनुसार, उ. प्र. की विद्युत बिलिंग प्रणाली के एकीकरण के चलते 8 जुलाई की रात 10 बजे से 11 जुलाई की शाम 6 बजे तक गाजियाबाद एवं मुरादाबाद जनपदों की समस्त शहरी क्षेत्र एवं ग्रामीण क्षेत्र की बिलिंग एवं भुगतान सेवायें बन्द रहेंगी।
आपको बता दें कि बिजली विभाग की ओर से बिल जमा कराए जाने की प्रणाली पूरी तरह से कम्प्युट्रीकृत है। इसे समय समय पर अपडेट किया जाता है ताकि बिलिंग प्रणाली को सरल बनाया जा सके, जिससे उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना ना करना पड़े। इसी के मद्देनजर गाजियाबाद और मुरादाबाद जनपदों की बिलिंग प्रणाली चार दिन तक बाधित रहेगी। UP News