UP News : बुलंदशहर में मुठभेड़ : पुलिस की गोली से घायल बदमाश गिरफ्तार
Encounter in Bulandshahr: The miscreant arrested after being shot by the police
भारत
चेतना मंच
14 Feb 2023 03:04 PM
बुलंदशहर (उप्र)। उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्यबल (एसटीएफ) की मेरठ इकाई और स्थानीय गुलावठी थाने की पुलिस ने साझा अभियान में मुठभेड़ के बाद एक शातिर बदमाश को घायल हालत में गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार बदमाश की पहचान हाथरस जिले के सासनी थाना क्षेत्र के बिलखोरा के रहने वाले जितेन्द्र उर्फ जीतू के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि बदमाश के पास से अवैध असलहा, पांच जिंदा कारतूस, बिना नंबर की स्कॉर्पियो गाड़ी, तीन फर्जी असलहा लाइसेंस बरामद किए गए हैं। पकड़े गये अभियुक्त के खिलाफ सासनी थाने में तीन मामले दर्ज हैं।
सिकंदराबाद के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) विकास प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि गुलावठी पुलिस और एसटीएफ द्वारा सोमवार की रात एक संदिग्ध की तलाश की जा रही थी। इस दौरान छपरावत गांव के पास एक काली स्कॉर्पियो गाड़ी में संदिग्ध व्यक्ति बैठा दिखाई दिया। पुलिस बल ने जब पास जाकर देखा तो वह संदिग्ध व्यक्ति कुछ कागजात फाड़ रहा था, तभी पुलिस को आता देख उसने गोलीबारी शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। उसे इलाज के लिए गुलावठी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
उत्तर प्रदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।