
UP News : उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर से शिवसेना के एक पूर्व विधायक का काला कारनामा सामने आया है। यहां पर शिवसेना के पूर्व विधायक ने दो घंटे की दुल्हन से उसके ही पति का सौदा कर लिया और एक बड़ा षड़यंत्र रचकर एक युवक की हत्या करा दी और और करोड़ों रुपये की जमीन हड़प कर गया। हालांकि यूपी एसटीएफ की टीम ने पूर्व विधायक पर अपना शिकंजा कस दिया और गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।
शिवसेना के पूर्व विधायक का यह षड़यंत्र उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर का है। मामला तीन साल पुराना है। दरअसल, अक्टूबर 2020 में नासिरपुर के रहने वाले अजय सिंह की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। आपको बता दें कि इस सड़क हादसे से 2 घंटे पहले ही मृतक अजय की शादी नीतू सिंह नाम की एक युवती से कराई गई थी। मृतक अजय सिंह की मां चंपा देवी की तरफ से दर्ज एफआईआर में कई हैरान करने वाली बातें सामने आई हैं। पीड़ित चंपा देवी का आरोप था कि उसके बेटे अजय सिंह की शादी का फर्जी प्रमाण पत्र बाराबंकी जिले के सफेदाबाद आर्य समाज मंदिर में बनवाया गया था और उसके 2 घंटे के बाद ही अजय सिंह का एक्सीडेंट करवा दिया गया, जिसमें उनकी मौत हो गई थी।
थाने में दर्ज शिकायत के अनुसार शिवसेना के पूर्व विधायक पवन पांडे ने पीड़िता के बेटे को नशे का आदी बनाकर हाईवे के पास स्थित उसकी करोड़ों रुपये की जमीन को मात्र 20 लाख रूपये में अपने करीबी मुकेश तिवारी के नाम करा ली। आरोपी पूर्व विधायक पवन पांडे ने अंबेडकर नगर नगर पालिका के सर्वे अधिकारी को भी अपने साथ ले लिया। जिसके बाद आजमगढ़ की रहने वाली नीतू सिंह नाम की युवती के साथ मिलकर पीड़िता के बेटे की शादी का फर्जी प्रमाण पत्र बनवाया और नीतू सिंह का नाम परिवार रजिस्टर में दर्ज करवाने के लिए भी अर्जी दे दी। शादी के 2 घंटे बाद ही उसके बेटे की संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क हादसे में मौत हो गई। बेटे अजय की मौत के बाद पूरी जमीन नीतू सिंह के नाम पर होनी थी।
बेटे की मौत के बाद अंबेडकर नगर के अकबरपुर कोतवाली में चंपा देवी ने शिवसेना के पूर्व विधायक पवन पांडे, मुकेश तिवारी और गोविंद यादव समेत 12 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी की नामजद प्राथमिकी दर्ज करवाई थी। इसमें उन्होंने जो आरोप लगाए वो गंभीर और हैरान करने वाले हैं। आरोप लगाया गया कि अकबरपुर बसखारी नेशनल हाईवे पर स्थित उनकी 8 करोड़ की कीमती जमीन को हथियाने के लिए पूर्व विधायक पवन पांडे और उनके साथियों ने मिलकर पीड़िता के बेटे अजय सिंह की पत्नी के रूप में नीतू सिंह का नाम दर्ज कराया और जिसमें बाराबंकी से बनवाए गए आर्य समाज मंदिर के फर्जी प्रमाण पत्र तैयार करवाया था।
UP Newsजालसाजी और धोखाधड़ी का केस दर्ज करने वाली पीड़िता अजय सिंह की मां ने यहां तक कहा कि अगर उसे उसकी दोनों बेटियों और दामाद को कुछ हो जाएगा तो उसके लिए पूर्व विधायक पवन पांडे और उसके साथी ही जिम्मेदार होंगे। अंबेडकर नगर के अकबरपुर में दर्ज मामले की जांच हाई कोर्ट के आदेश पर यूपीएसटीएफ ने शुरू की थी और इसके बाद यूपी एसटीएफ ने पवन पांडे को गिरफ्तार किया है।
उत्तर प्रदेश की खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंच के साथ जुड़े रहें। देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।