उत्तर प्रदेश के इस जिले में कोचिंग सेंटर में धमाका, दो लोगों के पैर धमाके से उड़े
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 07:31 PM
उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में एक कोचिंग सेंटर में जोरदार धमाका हुआ, जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में हुए इस धमाके की तीव्रता इतनी अधिक थी कि दो लोगों के पैर कटकर बाहर गिर गए। घटना की सूचना मिलते ही उत्तर प्रदेश के इस जिले के प्रशासनिक अधिकारी और फायर ब्रिगेड की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। घायलों को राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत पर निगरानी रखी जा रही है। UP News :
प्रशासन की प्रतिक्रिया
* मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने सुरक्षा व्यवस्था और राहत कार्य सुनिश्चित किया।
* धमाके के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।
* आसपास के लोगों को सुरक्षित स्थान पर ले जाने का भी प्रयास किया गया।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार, धमाका किसी गैस सिलेंडर या शॉर्ट सर्किट के कारण हुआ हो सकता है। जांच अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की सूक्ष्म और तकनीकी जांच की जा रही है।
जांच जारी है
उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में कोचिंग सेंटर में हुए जोरदार धमाके का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। हालांकि पुलिस प्रशासन तेजी से जांच में जुटी है। जल्द ही यहां हुए धमाके के बारे में जानकारी सामने आ जाएगी। मौके पर पुलिस और फायर बिगेड ने सुरक्षा व्यवस्था और राहत कार्य जारी किया हुआ है। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। UP Newsबरेली में रजा पैलेस पर चला बुलडोजर, नफीस का बारात घर अब गिराया जा रहा