गले के कैंसर से पीड़ित राना का पित्ताशय भी क्षतिग्रस्त
मुनव्वर राना (70) की बेटी सुमैया राना ने बृहस्पतिवार को बताया कि उनके पिता का पिछले मंगलवार को अपोलो अस्पताल में पित्ताशय का ऑपरेशन हुआ था। उसके बाद से उनकी तबीयत बिगड़ गई। सुमैया के अनुसार, उन्हें जीवनरक्षक प्रणाली पर रखा गया है। उन्होंने बताया कि गले के कैंसर से पीड़ित राना का डायलिसिस भी होता है। अस्पताल में डायलिसिस के लिए लाने पर उन्हें हो रही दिक्कत के मद्देनजर उनका सीटी स्कैन कराने पर पता लगा कि पथरी की वजह से उनका पित्ताशय बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। 23 मई को उनका ऑपरेशन किया गया, लेकिन फिर उनकी तबीयत संभल नहीं पा रही।
'मां' पर लिखी रचनाओं से खूब सुर्खियां बटोरीं
गौरतलब है कि रायबरेली जिले के मूल निवासी मशहूर शायर मुनव्वर राना को वर्ष 2014 में साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। 'मां' पर लिखी अपनी रचनाओं से शायर राना ने देश-विदेश में खूब ख्याति अर्जित की।
उत्तर प्रदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।