
UP News : गोरखपुर। गोरखपुर से मुंबई बॉलीवुड में जाकर अपनी जगह बनाने वाले आयुष शुक्ला एक कार्यक्रम में शामिल होने गोरखपुर पहुंचे आयुष ने बताया कि बॉलीवुड के तर्ज पर गोरखपुर में बन रहे फिल्म सिटी का काम पूरा होते ही हम जैसे कलाकार गोरखपुर में तो काम कर सकते हैं। साथ ही और भी प्रतिभाएं जिनको बॉलीवुड में जगह नहीं मिलती उनके लिए भी एक रास्ता बन जाएगा, हम जैसे कलाकार बहुत स्ट्रगल करके वहां पहुंचे हैं साथ ही सारे कलाकार स्ट्रगल और मेहनत करते हैं। लेकिन हर कोई बॉलीवुड में जगह नहीं बना पाता इसीलिए जरूरी है कि जल्द ही गोरखपुर की फिल्म सिटी बन जाए, जिससे गोरखपुर के साथ आसपास के कलाकारों को भी एक बेहतर मौका मिलेगा।
आयुष शुक्ला ने बॉलीवुड में स्ट्रगल करने के बाद 2 महीने पहले अपना पहला एल्बम गमजदा लांच किया था। इस एल्बम में उनके साथ श्रुति बक्शी भी नजर आई है। आयुष ने इस एलबम के पीछे अपने स्ट्रगल को बताते हुए कहा इसके लिए मुझे स्ट्रगल के साथ हर एक जगह अपने आपको प्रजेंट करना पड़ा था। यह मेरा पहला एल्बम था यह मेरे कैरियर पे इफेक्ट करेगा। इसलिए इस प्रोजेक्ट को लॉन्च करने में मुझे टाइम लगा और स्ट्रगल भी काफी ज्यादा था। आगे कुछ प्रोजेक्ट में और भी काम कर रहा हूं जल्द ही उसे भी लॉन्च करूंगा।
बॉलीवुड में काम करना आसान हो सकता है लेकिन काम पाना बिल्कुल आसान नहीं है। वही जबसे OTT प्लेटफॉर्म ने अपनी जगह बनाई है तब से कलाकारों के लिए एक बेहतर ऑप्शन और अपॉर्चुनिटी सामने आई है। अब हर कलाकार OTT प्लेटफॉर्म पर काम करता नजर आ रहा है। साथ ही कुछ नए चेहरे कुछ नए कलाकार जिनके लिए यह बेहतर ऑप्शन साबित हो रहा है। इस प्लेटफार्म के जरिए छोटे कलाकार या जो अपने करियर की शुरुआत कर रहे हैं उन्हें भी इसमें मौका मिल रहा है।
टैलेंट हर कलाकार में होता है लेकिन बॉलीवुड में हर किसी को जगह नहीं मिल पाती है। क्योंकि बॉलीवुड में कलाकारों की भीड़ लगी हुई लेकिन अब वेब सीरीज जैसे भी ऑप्शन कलाकारों के सामने है। जिन कलाकारों में टैलेंट होता है। अगर उन्हें फिल्में नहीं मौका मिला तो वेब सीरीज मैं जरूर मौका मिल जाता है। बॉलीवुड में इस तरह के ऑप्शन आने से कलाकारों को भी राहत मिला है। क्योंकि पहले स्ट्रगल सिर्फ फिल्मों के लिए होता था अब उन कलाकारों को फिल्म मे नहीं तो वेब सीरीज में काम मिल जाता है। जिससे बॉलीवुड में उनकी मौजूदगी बनी रहती है। UP News