इटावा में पथराव और हंगामा काटने को लेकर गगन यादव समेत 21 पर FIR दर्ज
UP News
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 01:08 AM
UP News : उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के दांदरपुर गांव में 26 जून को भारी बवाल और हंगामे की स्थिति उत्पन्न हो गई। यह वही गांव है, जहां कुछ दिन पहले कथावाचकों मुकुट मणि यादव और संत सिंह यादव के साथ कथित बदसलूकी की घटना सामने आई थी। इस मामले में नया मोड़ तब आया जब कथावाचकों पर ही छेड़छाड़ के आरोप में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। इसके बाद कथावाचकों के समर्थन में गगन यादव के नेतृत्व में लोगों की भीड़ दांदरपुर की ओर कूच कर गई।
पथराव और हवाई फायरिंग
गांव के बाहरी इलाके में पुलिस ने जब भीड़ को रोकने की कोशिश की तो स्थिति बेकाबू हो गई। भीड़ में मौजूद उपद्रवियों ने पुलिस पर पथराव कर दिया, जिसमें पुलिस की गाड़ियों के शीशे टूट गए। हालात को संभालने के लिए पुलिस को हवाई फायरिंग करनी पड़ी। इस हिंसक घटनाक्रम के बाद गगन यादव समेत 21 लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की गई है। मामला थाना बढ़पुरा में प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र सिंह राठी की तहरीर पर दर्ज हुआ है।
FIR में नामजद 21 लोगों की सूची
गगन यादव, सौरभ यादव, शिवम यादव, अंकित सिंह, हरेंद्र यादव, हिमांशु यादव, ऋषभ यादव, अर्पित कुमार, शिवम यादव (दुहराव), उत्कर्ष यादव, अतुल यादव, हीरेंद्र मोहन प्रताप सिंह, लकी यादव, राजित कुमार, अशोक बाबू, अनुक यादव, दीपक राठौर, अभिषेक कुमार, शिवम यादव (तीसरी बार नाम) सहित एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।
कौन है गगन यादव?
गगन यादव एक सामाजिक कार्यकर्ता और 'इंडियन रिफॉर्मर्स' नामक संगठन का संस्थापक व अध्यक्ष है। यह संस्था लंबे समय से भारतीय सेना में अहीर रेजिमेंट की मांग कर रही है। गगन यादव खुद को एक ‘युवा समाजवादी विचारधारा वाला नेता’ बताता है हालांकि उसका समाजवादी पार्टी से कोई आधिकारिक संबंध नहीं है। वह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय है और विभिन्न सामाजिक-राजनीतिक मुद्दों पर अपनी राय खुलकर रखता है। UP News