UP News : उत्तर प्रदेश के बरेली से भीषण आग लगने की खबर आई है। दरअसल उत्तर प्रदेश के बरेली जंक्शन (bareilly junction) पर स्थित एक ऑफिस में अचानक आग लगने से सेना के एमसीओ (मूवमेंट कंट्रोल ऑफिस) में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मूवमेंट कंट्रोल ऑफिस ने फायर बिग्रेड की गाड़ियां बुलाई। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है।
कैसे लगी आग?
मिली जानकारी के अनुसार ये आग एसी की एसी की आउटडोर यूनिट फटने से लगी है। दरअसल एमसीओ की छट पर आग 31 मई की सुबह 11 : 20 बजे लगी थी। यहां छट पर एसी की कई आउटडोर यूनिट लगी होने के साथ फाइबर केबल लगी हुई थी। इस मामले में लोगों का कहना है कि पहले एमसीओ की छत पर अचानक धुआं दिखा और फिर तेजी से लपटें उठने लगीं। कहा जा रहा है इस दौरान धमाका भी हुआ, जिसके बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। घटनास्थल पर आरपीएफ और जीआरपी भी मौके पर पहुंचीं। एमसीओ समेत आसपास के भवनों की बिजली आपूर्ति बंद करा दी गई है।
बैंक का एटीएम तक करा दिया गया बंद
बता दें आग इतना भयानक थी की मौके पर फायर ब्रिगेड और सैन्य कमांड यूनिट भी पहुंची । फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों के साथ सैन्य कमांड यूनिट से सैन्य अधिकारी और सेना के सप्लाई डिपो से फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंच गई थी। दो घंटे के लिए एमसीओ को सेना ने अपने कब्जे में ले लिया था। इस दौरान एमसीओ में सेवाएं ठप रहीं। एमसीओ के पास ही बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम तक को बंद कर दिया गया था। पास ही स्थित रेलवे मजिस्ट्रेट और पार्सल कार्यालय को भी अलर्ट कर दिया गया। अच्छी बात यह रही की कोई बड़ा हादसा होने से बच गया। UP News