
मेरठ के एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि एटीएस कमांडो की एक यूनिट, तीन कंपनी पीएसी और दो कंपनी आरएएफ की तैनात की गई हैं। दो एएसपी, आठ डीएसपी, 15 इंस्पेक्टर, 112 सब इंस्पेक्टर, 550 कांस्टेबल तैनात किए गए हैं। सेना की क्यूआरटी टीम भी निगरानी करेगी। सादे कपड़ों में महिला और पुरुष पुलिसकर्मी भी तैनात किए गए हैं। सदर थाने में रिजर्व पुलिस फोर्स भी रखा गया। दो फायर टैंकर मंदिर के भीतर और बाहर रहेंगे। जलाभिषेक करने वालों और बाहर आने वालों के लिए अलग-अलग ड्यूटी ऑफिसर तैनात किए गए हैं। मंदिर से 500 मीटर पहले कोई भी वाहन नहीं आने दिया जाएगा। यहां पर मंदिर के तरफ हर दिशा से आने वाले रास्ते में बैरिकेडिंग रहेगी।
रास्ते में 24 जगहों पर पिकेट लगाई गई है। जिले में महादेव शिव मंदिर दबथुवा, महादेव मंदिर लोइया दौराला, महादेव मंदिर गगोल परतापुर, महादेव मंदिर भोला झाल और नंगली गांव स्थित शिव मंदिर में भी पुलिस ड्यूटी लगाई गई है। UP News