UP News : झूठी शान की खातिर भाई ने बहन को उतारा मौत के घाट
UP News
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 06:57 AM
UP News/हापुड़। हापुड़ जिले के हाफिजपुर थाना क्षेत्र में एक भाई द्वारा अपनी बहन की हत्या किए जाने का मामला सामने आया है।
UP News
पुलिस ने बताया कि हाफिजपुर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में देर रात एक भाई ने अपनी बहन की हत्या कर चुपचाप उसका अंतिम संस्कार कर दिया। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों ने बहन की हत्या किए जाने का शक होने पर शुक्रवार की सुबह पुलिस को इस संबंध में सूचना दी। पुलिस एवं फॉरेंसिक दल ने सबूत एकत्र कर जांच शुरू कर दी।
पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) वरुण मिश्रा ने बताया कि पीड़िता अपनी सुरक्षा के लिए एक मार्च को हाफिजपुर थाना पहुंची थी।
ऐसा बताया जा रहा है कि यह झूठी शान की खातिर हत्या का मामला हो सकता है।
पुलिस ने बताया कि घटना के बाद से आरोपी घर से फरार है। पुलिस ने इस मामले में पूछताछ के लिए कई लोगों को हिरासत में लिया है।
उत्तर प्रदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंच के साथ जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।