UP News / भदोही। आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले प्रभु श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा स्वच्छता अभियान के अनुपालन में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय परिषद सदस्य एवं पूर्व सांसद पंडित गोरखनाथ पांडे ने मंदिर में सफाई अभियान चलाया।
पूर्व सांसद ने चलाया सफाई अभियान
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है और आज पूरा देश ही नहीं पूरा विश्व राममय हो गया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष कभी कोई अच्छा काम नहीं करता। लेकिन यदि कोई भी अच्छा काम नहीं करने का अभियान चलाए तो उसमें खलल जरूर डालता है। उन्होंने कहा कि अच्छे कामों में खलल डालने की कांग्रेस एवं समाजवादी पार्टी की पुरानी परंपरा रही है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान निरंतर 22 जनवरी तक चलता रहेगा।