बहराइच में चार नाबालिग लड़कियों की तालाब में हुई अचानक मौत, पसरा मातम
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 11:39 AM
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 11:39 AM
UP News : उत्तर प्रदेश के बहराइच (Bahraich) से दिल को कचौट कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां फल तोड़ने गई 14 वर्षीय नाबालिग की तालाब में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि नाबालिग को बचाने गई उसकी तीन सहेलियां भी पानी में कूद गई। बदकिस्मती से तालाब से कोई वापस बाहर ही नहीं लौट सका। इस घटना से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।
क्या है पूरा मामला ?
मामला बहराइच के नवाबगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत सत्तीजोर गांव का बताया जा रहा है। जहां तालाब से फल तोड़ने गई बच्चियों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि आज सुबह करीब 10 बजे कालीन खान की बेटी 14 वर्षीय महक तालाब में लगे बेली के फल को तोड़ने गई थी। अचानक वो डूबने लगी जिसे बचाने उसकी अन्य सहेलियां सामिया (10), साइबा (10) और सरिकुल खातून (13) भी तालाब के भीतर चली गईं। तालाब गहरा होने की वजह से कोई भी बाहर नहीं निकल सकी और सबकी मौत हो गई।
चार सहेलियों की तलाब में डूबने से मौत
इस दौरान मौके पर खड़ी एक अन्य लड़की ने उन्हें तालाब में डूबता देख शोर मचाया। जिसके बाद काफी मशक्कत के बाद गांव के प्रधान समेत अन्य ग्रामीणों ने बच्ची को निकालकर स्थानीय अस्पताल पहुंचाया लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। चारों मृतक बच्चियां अलग-अलग घर से थी। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। UP News
ग्रेटर नोएडा – नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश–दुनियाकीलेटेस्टखबरोंसेअपडेटरहनेकेलिएहमेंफेसबुकपरलाइककरेंयाट्विटरपरफॉलोकरें।