UP News : पिता की गोद में खेल रहे चार माह के मासूम पर मौत का झपट्टा
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 02:02 AM
Bareilly : बरेली। उस पिता को नहीं पता था कि मौत उसकी गोद में खेल रहे चार माह के मासूम पर ही झपट्टा मार देगी। यूपी के बरेली में ऐसी ही एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां पिता की गोद में खेल रहे चार माह के उसके बेटे को बंदरों ने छीन लिया और घर की तीसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया। बच्चे को बचाने के लिए पिता ने दौड़ लगाई, लेकिन तक तक बच्चे का शरीर ठंडा पड़ चुका था।
बरेली के शाही थाना क्षेत्र में रहने वाले निर्देश के घर सात साल बाद दूसरे बेटे का जन्म हुआ था। बच्चे के आने से पूरा परिवार बेहद खुश था। घर में बच्चे के नामकरण की तैयारी चल रही थी। रविवार को निर्देश अपने चार माह के बेटे को लेकर छत पर टहल रहे थे। तभी बंदरों के झंड ने उन पर हमला कर दिया। बंदरों ने 4 माह के बच्चे को तीसरी मंजिल से नीचे फेंका और कुठ बंदरों ने निर्देश पर हमला बोल दिया। उन्होंने बंदरों से बचने के लिए घरवालों को आवाज लगाई। लेकिन, जब तक घरवाले मौके पर पहुंच पाते, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। कुछ बंदरों ने निर्देश के हाथ से उनके 4 माह के मासूम को छीन लिया और कुछ दूर ले जाकर उसे तीसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया। बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। छत पर पहुंचे घरवालों पर भी बंदरों ने हमला कर दिया, जिससे वे घायल हो गए। बच्चे की मौत से सदमे में आई मां ने रोते हुए कहा कि अब किसका नामकरण होगा, मेरा बेटा तो चला गया।