सबको हंसाने वाले उत्तर प्रदेश के चार यूट्यूबर की हो गई दर्दनाक मौत
UP News
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
10 Jun 2024 10:45 PM
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
10 Jun 2024 10:45 PM
UP News : उत्तर प्रदेश से एक दु:खद खबर आ रही है। खबर यह है कि हंसी-मजाक की वीडियो बनाकर सबको हंसाने वाले उत्तर प्रदेश के चार दोस्तों की एक साथ दर्दनाक मौत हो गई है। उत्तर प्रदेश के चार होनहार यूट्यूबर लोगों को हंसाते-हंसाते पूरे उत्तर प्रदेश के नागरिकों को रूलाकर चले गए हैं। चार दोस्तों की दर्दनाक मौत की यह खबर पूरे उत्तर प्रदेश में आग की तरह फैल गई है।
उत्तर प्रदेश के गजरौला की है घटना
आपको बता दें कि यह दर्दनाक घटना उत्तर प्रदेश के गजरौला की है। गजरौला पश्चिमी उत्तर प्रदेश का प्रसिद्ध कस्बा है। अमरोहा जिले में गजरौला मार्ग पर रविवार देर रात तीन कारों की भिड़ंत में चार यूट्यूबर दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस के मुताबिक हादसा गजरौला मार्ग पर कोतवाली क्षेत्र के मनोटा पुल के नजदीक रविवार रात करीब 1030 बजे हुआ। तेज गति आर्टिगा और बोलेरो कार की आमने-सामने से भिड़ेंत हो गई।
इस दौरान पीछे से आई स्विफ्ट कार भी टकरा गई। हादसे में अर्टिगा पर सवार गजरौला के नवादा रोड निवासी 17 वर्षीय लकी पुत्र बब्बू, गजरौला के अल्लीपुर निवासी 17 वर्षीय सलमान पुत्र तहसीन, 18 वर्षीय शाहरुख पुत्र अच्छन, 19 वर्षीय शाहनवाज पुत्र मकसूद की मौके पर मौत हो गई। लकी यूट्यूबर है। बोलेरो सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को आनन- फानन में
UP News
अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद तीनों लोगों को मेरठ रेफर कर दिया गया।
उधर, चारों मृतकों के शव गजरौला सीएचसी में रख दिए गए। चारों मृतक दोस्त थे। वे यूट्यूबर थे। कॉमेडी वीडियोज के जरिए लोगों को गुदगुदाने का काम करते थे। चारों रविवार को हसनपुर से एक कार्यक्रम में भाग लेने के बाद कार से घर लौट रहे थे।
प्रभारी निरीक्षक सनोज प्रताप सिंह ने बताया कि हादसे में चार लोगों की मौत हुई है। रविवार की रात गजरौला हसनपुर मार्ग पर स्थित मनोटा पुल पर हादसे का शिकार हुए चारों दोस्तों के शव सीएचसी पहुंचे तो चीख-पुकार मच गई। खून से लथपथ होने की वजह से युवकों के शव पहचान पाना भी मुश्किल हो रहा था। चीख-पुकार के बीच अफरा-तफरी का माहौल रहा। लोगों की भीड़ जमा हो गई। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस तैनात की गई। शव पोस्टमार्टम को मोर्चरी भिजवा दिए गए।
हादसे का शिकार हुए चारों दोस्त उत्तर प्रदेश के गजरौला के अलीपुर मोहल्ले के रहने वाले हैं। चारों दोस्त ज्यादातर साथ ही रहते थे। बताते हैं कि इनमें लकी यू-ट्यूबर है। अन्य तीन दोस्त वीडियो बनाने व सोशल मीडिया पर वायरल करने में लकी का सहयोग करते थे। लकी की वजह से अन्य तीनों भी सोशल मीडिया पर आए दिन छाए रहते थे। चारों दोस्तों के बारे में पूरे मोहल्ले को जानकारी थी।
जहां भी जाते थे चारों साथ ही जाते थे। रविवार की रात भी कार में सवार चारों दोस्त हसनपुर की दिशा में कहीं जा रहे थे। किसी के भी परिवार वालों को उनके जाने के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। हादसे के बाद चारों के परिवार वालों को सूचना मिली तो मोहल्ले में कोहराम मच गया। उत्तर प्रदेश की इस घटना की जानकारी आग की तरह पूरे उत्तर प्रदेश में फैल गई है। घटना के विषय में सुनकर हर कोई दु:ख व्यक्त कर रहा है। UP News