यूपी में फ्री सोलर पैनल : आवेदन और रजिस्ट्रेशन फीस हुई पूरी तरह माफ, जानें कितनी बचत होगी
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 02:32 AM
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 02:32 AM
अगर आप उत्तर प्रदेश में अपने घर पर सोलर पैनल लगवाने का सोच रहे हैं तो यह सही समय है। उत्तर प्रदेश सरकार ने सोलर पैनल लगाने के लिए आवेदन और रजिस्ट्रेशन फीस पूरी तरह माफ कर दी है, जिससे आम उपभोक्ताओं को सीधे फायदा होगा। उत्तर प्रदेश सरकार के इस फैसले से हर सोलर पैनल उपभोक्ता 1,250 रुपये की बचत करेगा। इसके अलावा उत्तर प्रदेश में मीटर जांच के लिए लिए जाने वाले 400 रुपये भी माफ कर दिए गए हैं, जिससे कुल लाभ 1,650 रुपये तक पहुँच जाएगा। UP News :
सोलर पैनल की लागत पर 40 प्रतिशत तक की छूट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 फरवरी 2024 को प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त योजना की शुरुआत की थी। इस योजना का मकसद है एक करोड़ घरों को हर महीने 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली प्रदान करना। योजना के तहत छतों पर लगाए जाने वाले सोलर पैनल की लागत पर 40 प्रतिशत तक की छूट दी जाती है। अब प्रदेश में 1 किलोवाट से 10 किलोवाट तक के रूफटॉप सोलर पैनल के लिए आवेदन और रजिस्ट्रेशन फीस पूरी तरह माफ कर दी गई है।
योजना का लाभ लेने के लिए आवश्यक शर्तें :
* उत्तर प्रदेश का निवास प्रमाण पत्र होना चाहिए।
* घर का मालिकाना हक होना चाहिए।
* वैध बिजली कनेक्शन होना जरूरी है।
* आवेदन के साथ आधार कार्ड, हालिया बिजली बिल, बैंक पासबुक की प्रति, पासपोर्ट साइज फोटो और सोलर पैनल लगाने वाली जगह का दस्तावेज संलग्न करना होगा।
इस नई सुविधा के साथ अब यूपी के घरों में सोलर पैनल लगवाना पूरी तरह फ्री और आसान हो गया है। UP News