मिनी कुंभ बनेगा गढ़मुक्तेश्वर मेला : योगी आदित्यनाथ ने दिए सख्त निर्देश
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 09:35 PM
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गढ़मुक्तेश्वर मेले को श्रद्धा, अनुशासन और स्वच्छता का प्रतीक बताते हुए इसे मिनी कुंभ के रूप में आयोजित करने के निर्देश दिए। 30 अक्टूबर से 5 नवंबर तक चलने वाले इस मेले में 40 से 45 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेले स्थल का दौरा कर तैयारियों की समीक्षा की। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की तैनाती, सीसीटीवी निगरानी और रेस्क्यू बोट की व्यवस्था के निर्देश दिए गए। मेले में सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। गंगा तटों की सफाई और कचरा निस्तारण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। रासलीला, कृष्णलीला और लोकगायन से गूंजेगा गढ़मुक्तेश्वर। गंगा पूजन और सदर बाजार क्षेत्र का निरीक्षण भी किया सीएम योगी ने। UP News :
स्वच्छता और पर्यावरण पर विशेष जोर
मुख्यमंत्री ने कहा कि गढ़मुक्तेश्वर मेला केवल आस्था का नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश देगा। मेले में सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा और गंगा तटों की नियमित सफाई के लिए टीमों की तैनाती की जाएगी। गढ़मुक्तेश्वर मेला हर साल कार्तिक पूर्णिमा पर आयोजित होता है और इसे उत्तर भारत का प्रमुख धार्मिक मेला माना जाता है। इस बार मेले में रासलीला, कृष्णलीला और लोककला प्रदर्शन की झलक देखने को मिलेगी। लाखों दीपों से सजा गंगा तट इस बार मिनी कुंभ का रूप लेगा।
योगी आदित्यनाथ की विशेष निगरानी में होगा मेला
गढ़मुक्तेश्वर मेला केवल श्रद्धालुओं के लिए धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश की संस्कृति, लोकजीवन और स्वच्छ भारत की झलक भी पेश करेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की निगरानी में इस बार मेला सुरक्षा, स्वच्छता और व्यवस्था के लिहाज से एक मिसाल बनने जा रहा है। गंगा पूजन और सदर बाजार क्षेत्र का निरीक्षण भी किया सीएम योगी ने। UP News