उत्तर प्रदेश में दिवाली पर मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर! बस करना होगा ये आसान काम
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 12:59 AM
उत्तर प्रदेश सरकार ने दीपावली पर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत मुफ्त एलपीजी सिलेंडर देने की मंजूरी दे दी है। इस बार उत्तर प्रदेश की 1.85 करोड़ महिलाओं को दो मुफ्त सिलेंडर (रिफिल) उपलब्ध कराए जाएंगे। उत्तर प्रदेश में इस योजना का लाभ उठाने के लिए कुछ नियम व शर्तें भी रखी गई हैं। जिसमें लाभार्थी महिला का नाम बीपीएल परिवार की सूची में होना चाहिए। साथ ही उत्तर प्रदेश में महिला का रजिस्टर्ड उज्ज्वला योजना लाभार्थी होना अनिवार्य है। UP News :
आवश्यक दस्तावेज
* आधार कार्ड (ई-केवाईसी सहित)
* बैंक पासबुक/खाता नंबर
* बीपीएल राशन कार्ड या गरीबी रेखा प्रमाण पत्र
* पासपोर्ट साइज फोटो
* आवासीय प्रमाण पत्र (राशन कार्ड/वोटर आईडी आदि)
आवेदन कैसे करें?
1. अपनी एलपीजी कंपनी (इंडेन, भारत गैस, एचपी) की आॅफिशियल वेबसाइट पर जाएँ।
2. 2.0 एप्लिकेशन फॉर्म विकल्प चुनें और सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
3. फॉर्म सबमिट करने के बाद उसकी कॉपी नजदीकी गैस डीलर को दें।
4. वेरिफिकेशन के बाद 10-15 दिन में फ्री सिलेंडर और चूल्हा इंस्टॉल हो जाएगा।
आफलाइन आवेदन का तरीका :
* नजदीकी गैस एजेंसी से उज्ज्वला योजना का फॉर्म लें।
* नाम, पता, आधार नंबर, परिवार की जानकारी, बैंक खाता नंबर और बीपीएल/राशन कार्ड की डिटेल भरें।
* दस्तावेज जमा करें। वेरिफिकेशन के बाद मुफ्त एलपीजी कनेक्शन उपलब्ध करवा दिया जाएगा।
इस कदम से गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों को त्योहारी सीजन में बड़ी राहत मिलेगी और रसोई गैस की सुविधा उनके घर तक पहुंचाई जाएगी। UP Newsउत्तर प्रदेश में इस लिंक एक्सप्रेसवे को मंजूरी, किसानों की जमीन बनेगी सोना