गाजियाबाद को स्वास्थ्य तोहफा : मेडिसिटी का उद्घाटन राष्ट्रपति मुर्मू ने किया
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 01:35 AM
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज गाजियाबाद को स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़ा तोहफा दिया। उन्होंने इंदिरापुरम स्थित यशोदा मेडिसिटी का भव्य उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक और केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल भी उपस्थित रहे। उद्घाटन से पहले राष्ट्रपति ने अस्पताल का दौरा किया और आधुनिक चिकित्सा उपकरणों तथा मरीजों के बेहतर इलाज से संबंधित व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। UP News :
सुरक्षा और यातायात व्यवस्थाएं
राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए गाजियाबाद प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर रहा। ट्रांस हिंडन जोन को नो-ड्रोन जोन घोषित किया गया। साथ ही, विशेष ट्रैफिक डायवर्जन प्लान लागू किया गया। भोपुरा और तुलसी निकेतन से हिंडन एयरफोर्स गोलचक्कर की ओर भारी वाहन नहीं जा सकेंगे। इन्हें करनगेट गोलचक्कर होते हुए मोहननगर की ओर भेजा जाएगा। सीआईएसएफ कट से वसुंधरा की ओर व्यावसायिक वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित। निजी हल्के वाहन भी डायवर्ट होंगे।
सुरक्षा इंतजाम
उद्घाटन समारोह के दौरान 1,000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। छठ घाटों पर सीसीटीवी और ड्रोन से निगरानी की जाएगी। हिंडन कार्यक्रम में सभी वरिष्ठ सरकारी अधिकारी और केंद्रीय मंत्री उपस्थित रहे। सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्थाओं को देखते हुए जनता से सहयोग का अनुरोध किया गया है। UP Newsनोएडा जैसी सोसाइटी अब इस शहर में : 10 लाख में मिलेगी आधुनिक सुविधा वाला फ्लैट