यूपी के इस शहरवालों को तोहफा : अनंत नगर योजना की सड़कों का होगा चौड़ीकरण
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
04 Sep 2025 02:44 PM
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
04 Sep 2025 02:44 PM
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अनंत नगर योजना क्षेत्र में ट्रैफिक और औद्योगिक दबाव को देखते हुए सड़क चौड़ीकरण का काम शुरू होने जा रहा है। उत्तर प्रदेश में एलडीए ने कानपुर रोड से अनंत नगर योजना को जोड़ने वाली सड़कों को 24 मीटर और 18 मीटर चौड़ा करने के निर्देश जारी किए हैं। इसके लिए उत्तर प्रदेश की इस परियोजना पर अनुमानित लागत 35 करोड़ रुपये तय की गई है। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बुधवार को उत्तर प्रदेश के लखनऊ शहर की इस योजना का निरीक्षण करते हुए सड़क चौड़ीकरण, डिवाइडर, आरसीसी ड्रेन और ट्रेंच निर्माण के कामों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए काम में तेजी लाने का निर्देश दिया। UP News :
चौड़ी सड़कों की जरूरत
नादरगंज यूपीसीडा क्षेत्र औद्योगिक इकाइयों से घिरा हुआ है। यहां भारी वाहनों का लगातार दबाव सड़क की स्थिति खराब करता है और बारिश के मौसम में जलभराव की समस्या बढ़ जाती है। इसी कारण एलडीए ने उन स्थानों पर आरसीसी रोड निर्माण की योजना बनाई है।
इस योजना के तहत कानपुर रोड से नादरगंज इंडस्ट्रियल एरिया तक 24 मीटर चौड़ी सड़क का निर्माण किया जाएगा। नादरगंज मोड़ से अमौसी पुल और किसान पथ से समदा पुलिस चौकी तक लगभग 2 किलोमीटर लंबी 18 मीटर चौड़ी सड़क का निर्माण होगा। सेक्टर-6 में 220 केवीए सब-स्टेशन का निर्माण और पार्कों का विकास किया जाएगा। साथ ही 12 मीटर चौड़ी सड़कों पर स्ट्रीट लाइटें लगाने की प्रक्रिया शुरू होगी। सेक्टर-4 और 5 में 18 और 24 मीटर चौड़ी सड़कों, सीवर लाइन और ड्रेन का निर्माण किया जाएगा।
अधिकारियों की समीक्षा
मुख्य अभियंता नवनीत शर्मा ने बताया कि निरीक्षण के दौरान उपाध्यक्ष ने अर्जन और अभियंत्रण कार्यों की प्रगति का संतोषजनक मूल्यांकन किया। उन्होंने निमार्णाधीन सड़कों के मार्ग में आने वाले अवरोधों को तुरंत दूर करने का निर्देश दिया। निरीक्षण में जोनल अधिकारी विपिन कुमार शिवहरे, एसडीएम विराग करवरिया, अधीक्षण अभियंता संजीव कुमार गुप्ता और अधिशासी अभियंता मनोज सागर समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। UP News