UP News : भाभी के जेवर लेकर बॉयफ्रेंड के साथ रफूचक्कर हुई लड़की
UP News
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
09 Jul 2023 11:13 PM
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
09 Jul 2023 11:13 PM
UP News / बांदा। उत्तर प्रदेश के बांदा में एक नाबालिग लड़की अपनी भाभी के जेवर और नकदी लेकर प्रेमी के साथ रफूचक्कर हो गई। परिजनों ने इस मामले में आरोपी युवक के खिलाफ नाबालिग के अपहरण का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी और लड़की की तलाश शुरू कर दी है। शिकायत को लेकर SHO का कहना है कि दोनों की बरामदगी के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
UP News
जानकारी के अनुसार, यह मामला बबेरू थाना इलाके का है। पुलिस का कहना है कि नाबालिग की मां ने थाने में दर्ज कराई शिकायत में कहा है कि वो अपने पति के साथ दूसरे घर में बारिश से बचाव के लिए काम में जुटी थी। घर में नाबालिग बेटी और उसकी छोटी बहन थी। छोटी बेटी की तबीयत खराब होने के चलते वह सो रही थी, तभी एक युवक घर आया और 17 वर्षीय बेटी को लेकर चला गया।
परिजन जब घर पहुंचे तो घर में बक्शे और संदूक खुला था और उसमें से जेवर और नकदी गायब थे। जेवर और कैश लड़की अपने साथ ले गई है। इसके बाद परिजनों ने पड़ोस में रहने वाले युवक के बारे में पता किया तो वह भी लापता था। इसके बाद नाबालिग लड़की की काफी खोजबीन की, लेकिन पता नहीं चल सका. इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस से की है।
थाना प्रभारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि एक लड़की के लापता होने की शिकायत परिजनों ने दर्ज कराई है. लड़की की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं. जल्दी ही उसे बरामद कर आगे की कार्रवाई की जाएगी. यह मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है।
उत्तर प्रदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंच के साथ जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।