रामभक्तों के लिए खुशखबरी, ट्रैफिक फ्री सफर के लिए 6 लेन की तैयारी
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 11:52 PM
रामभक्तों और अयोध्या की ओर जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। पॉलिटेक्निक चौराहे से किसान पथ तक करीब 9 किलोमीटर लंबी 6 लेन एलिवेटेड रोड बनाने का रास्ता साफ हो गया है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर लगभग 2219 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। UP News :
ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत
इस एलिवेटेड रोड के बन जाने के बाद अयोध्या रोड पर लगने वाला घंटों का जाम खत्म हो जाएगा। न केवल अयोध्या जाने वाले श्रद्धालुओं को बल्कि बाराबंकी, गोंडा, गोरखपुर और सीतापुर की ओर जाने वाले छोटे-बड़े वाहनों को भी तेज सफर की सुविधा मिलेगी। निर्माण कार्य का डिजाइन और टेक्निकल अध्ययन आईआईटी कानपुर की टीम करेगी। टीम यह भी तय करेगी कि किन मौजूदा फ्लाईओवरों के ढांचे को बदला जाए और कहां उनके पिलर इस्तेमाल किए जा सकते हैं। साथ ही निर्माण के दौरान भवन अधिग्रहण को न्यूनतम रखने पर जोर होगा, जिससे लागत नियंत्रित रह सके।
तीन साल में पूरा होगा प्रोजेक्ट
एलडीए (लखनऊ विकास प्राधिकरण) ने इस प्रस्ताव को शासन को भेज दिया है। योजना के अनुसार, निर्माण पर 1,996 करोड़ रुपये, जमीन अधिग्रहण पर 165 करोड़ रुपये और यूटिलिटी शिफ्टिंग पर 58 करोड़ रुपये खर्च होंगे। अगर सब कुछ तय समय पर हुआ तो परियोजना को तीन साल में पूरा कर लिया जाएगा। यह एलिवेटेड रोड सीधे पॉलिटेक्निक फ्लाईओवर से उठेगा और किसान पथ से जुड़ जाएगा। इसके बनने के बाद आउटर रिंग रोड पर जाना आसान होगा, जिससे वाहन सीधे शहर के बाहर निकल सकेंगे। UP Newsउत्तर प्रदेश में बन रही पूर्वांचल की पहली स्पोर्ट्स सिटी टाउनशिप, 2000 करोड़ की लागत