UP News : गोरक्षनाथ मंदिर : आस्था के मेले फूहड़ डांस, अखिलेश ने कहा घोर अशोभनीय और निंदनीय
Gorakshanath Temple: Slutty dance at the fair of faith, Akhilesh said it is very indecent and condemnable
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 02:25 PM
UP News : महाराजगंज। आस्था के सैलाब के बीच अश्लीलता को किसी भी तरह से जायज नहीं ठहराया जा सकता है। लेकिन, कुछ शरारती तत्वों ने ऐसी हरकत कर दी, जिससे गोरक्षनाथ मंदिर की पवित्रता पर सवाल खड़े हो गए। मामला गोरखपुर मंडल के महाराजगंज जिले का है।
https://twitter.com/yadavakhilesh/status/1614961280821104640?t=lOUqGdmdYxiIo2MJcknYgw&s=08
महाराजगंज जिले में भी एक गोरक्षनाथ मंदिर है। वहां भी मकर संक्रांति यानि खिचड़ी पर गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर की तरह ही बड़ा मेला लगता है। इस समय सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। उसमें बार बालाएं अश्लील डांस करती नजर आ रही हैं। वायरल वीडियो महराजगंज जिले में चौक बाजार स्थित गुरु गोरक्षनाथ मंदिर परिसर के खिचड़ी मेले का बताया जा रहा है। वीडियो में आस्था के नाम पर अश्लील डांस किया जा रहा है।
इस वीडियो के सामने आने के बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्वीट कर लिखा, ‘घोर अनुचित, अशोभनीय, आपत्तिजनक एवं निंदनीय। मंदिरों की शुचिता भंग करनेवालों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो।’
देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।
News uploaded from Noida