
बुधवार रात जारी अधिसूचना के अनुसार, अमित मोहन प्रसाद (Amit Mohan Prasad) को अपर मुख्य सचिव बनाया गया है। हिमांशू कुमार को ग्राम्य विकास एवं ग्रामीण अभियंत्रण सेवा विभाग का मुख्य सचिव बनाया गया है। वे अभी समाज कल्याण एवं अल्पसंख्यक कल्याण व मुस्लिम वक्फ बोर्ड के मुख्य सचिव थे। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के पद पर नवनीत को हटाकर वरिष्ठ आईएएस संजय प्रसाद को तैनात किया गया है।
इससे पहले अपर मुख्य सचिव, गृह अवनीश अवस्थी बुधवार को रिटायर हो गए। उप्र. एक्सप्रेसवेज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (यूपीडा) समेत उनके सभी विभागों का कार्यभार प्रमुख सचिव, मुख्यमंत्री व सूचना संजय प्रसाद को सौंपा गया है।