UP News : प्रदेश के छह जिलों में सरकार बनाएगी मेडिकल कॉलेज
Government will set up medical colleges in six districts of the state
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 03:08 AM
लखनऊ। यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार पीपीपी मॉडल पर राज्य के छह जिलों में मेडिकल कॉलेज का निर्माण करेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में लोक भवन में हुई कैबिनेट की बैठक में यह महत्वपूर्ण फैसला लिया गया है। कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर सरकार ने मुहर लगा दी है।
यीडा के सेक्टर 28 में बनेगा विद्युत उपकेंद्र
प्रदेश सरकार के निवेश नीति के तहत गौतमबुद्ध नगर के यमुना विकास प्राधिकरण के क्षेत्र में व्यावसायिक संस्थानों, डाटा सेंटर, औद्योगिक इकाइयों, इलेक्ट्रानिक एवं मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर, मेडिकल डिवाइस पार्क एवं सेक्टर-21 में प्रस्तावित फिल्म सिटी को बिजली उपलब्ध कराने के लिए कैबिनेट की बैठक में महत्वपूर्ण फैसला लिया गया है। यहां 220 केवी एवं 125 केवी 3/500 एमवीए जीएसआई उपकेंद्र का यीडा के सेक्टर-28 में पीपीपी मॉडल एवं टीबीसीबी पद्यति से निर्माण कराया जाएगा।
योगी कैबिनेट के अहम फैसले
प्रयागराज के मोतीलाल नेहरू राजकीय मेडिकल कॉलेज परिसर में एमबीबीएस की 50 सीटों की वृद्धि के बाद भवन निर्माण को मंजूरी दी गई। पीपीपी मॉडल पर प्रदेश के छह जिलों, बागपत, मैनपुरी, हाथरस, कासगंज, महोबा और हमीरपुर में मेडिकल कॉलेज का निर्माण किया जाएगा।
उत्तर प्रदेश टाउनशिप नीति को मंजूरी
जनपद कौशांबी की तहसील सिरायू के ग्राम कोखराज में इंडो इजराइल सेंटर आफ एक्सीलेंस फार फ्रूट की स्थापना की जाएगी। प्रदेश में सुनियोजित नगरीय विकास के लिए निजी पूंजी निवेश के माध्यम से टाउनशिप के विकास के लिए उत्तर प्रदेश टाउनशिप नीति 2023 का निर्धारण किया गया है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय का नाम परिवर्तित कर डॉ. राजेंद्र प्रसाद राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय किया गया है। इसके अलावा कई अन्य प्रस्तावों को भी मंजूरी दी गई।
उत्तर प्रदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।
#UPNews #UPCabinetMeeting #CMYogi #UPGovernment