UP News :अंसारी परिवार पर सरकार का शिकंजा ,अफजाल की 15 करोड़ की संपत्ति कुर्क
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 02:32 PM
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 02:32 PM
UP News: पूर्वांचल के पांच बार के विधायक और हिस्ट्रीशीटर मुख्तार अंसारी पर यूपी सरकार का शिकंजा कसता जा रहा है। प्रशासन ने उनकी 15 करोड़ की संपत्ति कुर्क कर ली है। अंसारी फिलहाल यूपी की बांदा जेल में बंद हैं। पहले तो उसके सांसद भाई अफजाल अंसारी की करोड़ों की संपत्ति को कुर्क किया गया और अब बाहुबली मुख्तार के विधायक बेटे अब्बास अंसारी को यूपी पुलिस तलाश रही है। उसकी तलाश में कई जगह छापेमारी भी की गई है। अब्बास फरार बताया जा रहा है। अब्बास अंसारी के खिलाफ अवैध तरीके से शस्त्र लाइसेंस रख दिल्ली ट्रांसफर करने का मामला दर्ज है, जिसके बाद मऊ से सपा विधायक अंसारी की तलाश में पुलिस ने दबिश डालना शुरू कर दिया है।
इससे पहले बीते दिनों गाजीपुर पुलिस ने गैंगस्टर से नेता बने मुख्तार अंसारी के बड़े भाई अफजल अंसारी की 15 करोड़ रुपये की चार संपत्ति कुर्क की है। मुख्तार अंसारी के भाई गाजीपुर से बसपा सांसद हैं। उनकी संपत्तियों को आज भारी पुलिस बल और राजस्व अधिकारियों की मौजूदगी में कुर्क किया गया। माचा गांव में गाजीपुर के एसपी रोहन पी बोत्रे और सब डिविजनल मजिस्ट्रेट (एसडीएम) हर्षिता तिवारी के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। गाजीपुर पुलिस ने मुख्तार अंसारी के बड़े भाई और गाजीपुर से बसपा सांसद अफजल अंसारी की संपत्ति कुर्क की।
पुलिस अधीक्षक द्वारा रिपोर्ट सौंपे जाने के बाद गाजीपुर के डीएम ने यह कार्रवाई की है। एसपी रोहन पी बोत्रे ने कहा कि उत्तर प्रदेश गैंगस्टर्स और असामाजिक अधिनियम के प्रावधानों के तहत एक कुर्की आदेश जारी किया गया था और बाद में कार्रवाई की गई थी। उन्होंने कहा, हमने चार जमीन कुर्क की है। ये जमीन मौजा नरसिंहपुर की तराई परगना और खरडीहा परगना में है।