उत्तर प्रदेश के इस शहर में बनेगा नया भव्य कॉरिडोर, रेल टर्मिनल पर भी विचार, जाम से मिलेगी राहत
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 08:47 PM
उत्तर प्रदेश की राजधानी में ट्रैफिक जाम की समस्या से जल्द ही निजात मिलने वाली है। उत्तर प्रदेश के इस शहर में शहीद पथ पर ग्रीन कॉरिडोर जैसी योजना बनाई जा रही है, जिसमें दोनों ओर दो-दो लेन का एक्स्ट्रा कॉरिडोर बनाने पर विचार किया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, उत्तर प्रदेश के गोमतीनगर रेल टर्मिनल को क्लोवर-लीफ संरचना से जोड़ने और इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे के पास दूसरी दिशा में अंडरपास बनाने के प्रस्ताव पर भी विचार हो रहा है। यह सुझाव उत्तर प्रदेश में मंगलवार को हुई परियोजना समीक्षा बैठक में सांसद प्रतिनिधियों ने दिया। UP News :
शहीद पथ और सहारा एस्टेट रोड के आसपास ट्रैफिक जाम की समस्या को ध्यान में रखते हुए सांसद दिवाकर त्रिपाठी ने कहा कि स्वीकृत आरओवी के अलावा दूसरी दिशा में अंडरपास बनाना भी आवश्यक है। इसके अलावा, आउटर रिंग रोड पर अयोध्या राजमार्ग और रिंग रोड इंटरसेक्शन पर ट्रैफिक जाम का जायजा लिया गया और समाधान के उपायों पर चर्चा हुई।
बैठक में विभिन्न प्रस्तावों पर किया गया विचार
मीटिंग में लखनऊ-मोहान हाईवे इंटरसेक्शन, कानपुर हाईवे इंटरसेक्शन पर निमार्णाधीन क्लोवर-लीफ के बारे में चर्चा हुई। इसके साथ ही अयोध्या राजमार्ग पर हाईकोर्ट परिसर के पास पॉलिटेक्निक चौराहे से नहर पार तक 6-लेन चौड़ीकरण और एलिवेटेड रोड निर्माण के प्रस्ताव पर विचार किया गया। इस समीक्षा बैठक में एनएचएआई के सदस्य विशाल चौहान, सांसद के जनसंपर्क अधिकारी डॉ. राघवेंद्र शुक्ल, मुख्य महाप्रबंधक (टेक्निकल) नवीन कुमार, रीजनल अफसर संजीव शर्मा और एनएचएआई परियोजना निदेशक कर्नल शरद चंद्र सिंह मौजूद थे। लखनऊवासियों को उम्मीद है कि इन परियोजनाओं के पूरा होने से राजधानी में ट्रैफिक जाम और सफर की समस्याएं काफी हद तक कम हो जाएंगी। UP News