
UP News : उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से एक अनोखी शादी का मामला सामने आया है। यहां पर एक युवती का रिश्ता छोटे भाई से हुआ था। युवक अपनी बारात लेकर भी निकल पड़ा था। लेकिन अचानक से कहानी में ऐसा मोड़ आया कि दुल्हन की शादी छोटे के बजाय बड़े भाई के साथ करनी पड़ी।
आपको बता दें कि यूपी हाथरस जिले के सिकंद्राराऊ इलाके में रहने वाले एक युवक को पुलिस ने शादी के दिन दुल्हन के घर पहुंचने से ठीक पहले गिरफ्तार कर लिया। दूल्हे को शराब के ठेके में हुई चोरी के मामले में गिरफ्तार किया गया। जैसे ही दूल्हे के गिरफ्तार होने की जानकारी लड़की पक्ष के लोगों को हुई तो उन्होंने लड़के वालों ने दूल्हे के बड़े भाई से दुल्हन का निकाह कर दिया।
सिकंद्राराऊ निवासी फैसल की शादी 11 सितंबर को अलीगढ़ शहर के रोरावार थाना क्षेत्र के अंतर्गत भोजपुर इलाके में होनी थी। शादी की लगभग सारी रस्में में पूरी हो चुकी थी। देर शाम बारात हाथरस के सिकंद्राराऊ से अलीगढ़ के लिए निकली थी, जैसे ही बारात हाथरस की सीमा को पार करते हुए अलीगढ़ जिला के एटा मार्ग पर टोल प्लाजा पर पहुंची तो पुलिस ने बारात को रोक लिया। इसके बाद पुलिस दूल्हा बने फैसल को पकड़ कर अकराबाद थाने पर ले गई।
Muzaffarnagar News : ससुर ने किया बहू से रेप तो पति ने सुनाया ये फरमान
जब दुल्हे की गिरफ्तारी की जानकारी बारातियों को हुई तो थाने पर कई घंटे तक बारातियों का जमावड़ा लग गया। वहीं इस दौरान पुलिस अपनी कार्रवाई करने में जुटी रही। पुलिस के मुताबिक कुछ दिन पहले अकराबाद थाना क्षेत्र के कासिमपुर में एक शराब के ठेके और कैंटीन का ताला तोड़कर 35 पेटी शराब और अन्य सामान चोरी कर बदमाश मौके से फरार हो गए थे। इस दौरान पुलिस ने मौके से एक बाइक और मोबाइल बरामद किया था, तभी से पुलिस इस घटना का खुलासा करने में जुटी थी।
देर शाम पुलिस को सूचना मिली के शराब की दुकान में चोरी करने का आरोपी फैसल पुत्र शकील निवासी बड़ा मोहल्ला सिकंदराऊ जनपद हाथरस निकाह करने के लिए अलीगढ़ शहर के भुजपुरा मोहल्ले में जा रहा है तो पुलिस ने अलीगढ़- एटा मार्ग स्थित टोल प्लाजा के पास से कर में बैठे दूल्हे को पकड़ लिया और थाने ले गई। इस पर परिजन और बाराती भी थाने पहुंच गए और दूल्हे को छोड़ने की पुलिस से गुहार लगाते रहे। इसके बाद दूल्हे के बड़े भाई चांद मियां से दुल्हन का निकाह कराया गया। UP News