UP News: कौशांबी में पुलिस लाइन के गेट पर हेड कांस्टेबल ने तोड़ा दम ! पुलिस हैरान
Noida News
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 05:11 AM
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 05:11 AM
UP News / कौशांबी। उत्तर प्रदेश में कौशांबी जिले के मंझनपुर थाना क्षेत्र स्थित जिला पुलिस लाइन के मुख्य द्वार के पास सड़क किनारे शुक्रवार को एक हेड कांस्टेबल का शव मिला है।
UP News
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है।
थानाध्यक्ष संतोष शर्मा ने बताया कि जिले के मोहब्बतपुर पइंसा थाना अंतर्गत उदहिन बाजार चौकी में तैनात हेड कांस्टेबल राम नयन यादव (53) का शव सुबह पुलिस लाइन के मुख्य द्वार के पास सड़क किनारे मिला है। उन्होंने बताया कि मृतक जौनपुर जनपद के रामपुर सदर थाना अंतर्गत खालिसहा गांव का निवासी है।
उन्होंने बताया कि हेड कांस्टेबल का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।
उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
उत्तर प्रदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंच के साथ जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।