यूपी में गर्मी का कहर! सुबह से ही बरस रही आग, 24 घंटे बाद मिलेगी बड़ी राहत...
UP News
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 07:50 AM
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 07:50 AM
UP News : उत्तर प्रदेश में इन दिनों गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। अधिकांश जिलों 42 डिग्री की आस पास तापमान दर्ज किया जा रहा है। वहीं लखनऊ में नौतपा के 5वें दिन सुबह से ही भीषण गर्मी का एहसास हो रहा है। मौसम विभाग ने हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया है। यहां का पारा 44 डिग्री के पार जा सकता है। बता दें बीते मंगलवार को तापमान 43.7 डिग्री रहा और न्यूनतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
हीट स्ट्रोक का डर
यूपी में लखनऊ समेत कई जिलों में बढ़ रही गर्मी के चलते कई लोगों की मौत हो गई है। लखनऊ में तीन दिन के भीतर चार लोगों की मौत हुई है। बताया जा रहा है कि हीट स्ट्रोक लोगों पर काफी असर डाल रहा है। आने वाले दिनों में करीब 14 जिलों में बारिश के आसार बताए जा रहे हैं। इसके बाद ही लोगों को गर्मी से हल्की राहत मिलने की उम्मीद है।
UP News
गुरुवार से मिल सकती है बड़ी राहत
मौसम वैज्ञानिक दानिश का कहना है गुरुवार से बादलों की आवाजाही रहेगी। तापमान में भी गिरावट देखने को मिलेगी। बंगाल की खाड़ी से आने वाली पूर्वा हवाएं का असर जून से दिखेगा। लोगों को लू से थोड़ी राहत मिलेगी। उम्मीद की जा रही है कुछ दिन बाद गर्मी लोगों को सताना कम करेगी। UP News