UP News : अरे बाबा! चिड़िये के लिए बिछाये जाल में फंस गया तेंदुआ, देखें वीडियो
चिड़ियों के लिए बिछाये गए जाल मे फंसा तेंदुआ।
भारत
RP Raghuvanshi
15 Nov 2022 10:00 PM
भारत
RP Raghuvanshi
15 Nov 2022 10:00 PM
Barabanki : बाराबंकी। अरे बाबा! ये देखो, चिड़ियों को पकड़ने के लिए बिछाये गए जाल में तेंदुआ फंस गया। बेचारा पूरी रात उसी में उलझा रहा। मंगलवार को दिन निकलने के बाद भीड़ देखकर उसने जोर लगाया और जाल तोड़कर भाग निकला। वन विभाग के लोग अब उसकी तलाश कर रहे हैं।
[video width="320" height="580" mp4="https://chetnamanch.com/wp-content/uploads/2022/11/tendua-1.mp4"][/video]
UP News :
यह घटना बाराबंकी जिले के रामनगर थाना क्षेत्र के मीरपुर गांव की है। गांव के बंजारों ने चिड़िया पकड़ने के लिए जाल लगाया था। सोमवार की रात उस जाल में चिड़िया तो नहीं फंसी, उसमें जंगल का खूंखार जानवर तेंदुआ फंस गया। बेचारा पूरी रात उसमें उलझा रहा। सोमवार की सुबह गांव के लोगों ने जब यह दृश्य देखा तो उनमें हड़कंप मच गया। वहां पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। ग्राम प्रधान ने मामले की जानकारी वन विभाग को दी। आरोप है कि काफी देर तक वन विभाग की टीम नहीं आई। नतीजतन मौके पर जमा भीड़ को देखकर तेंदुआ घबरा गया और उसने अपनी ताकत से जाल तोड़कर भाग निकाला।
गांव के लोगों ने बताया कि जाल तोड़कर तेंदुआ पास में ही गन्ने के खेत में घुस गया। काफी देर बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने खेत के चारो ओर जाल बिझाकर पिंजरा लगाया, लेकिन उसे कामयाबी नहीं मिली। वन विभाग के कर्मचारी अब भी तेंदुए की तलाश में लगे हैं। अब गांव के लोग दहशत में हैं। गांव वालों का कहना है कि जब तक तेंदुआ पकड़ में नहीं आता, गांव में दहशत बनी रहेगी।