दिल्ली से 20 मिनट दूर यूपी में बन रही हाईटेक टाउनशिप, किसानों के लिए बड़ी सौगात
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 05:12 AM
मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण योजना के तहत गाजियाबाद विकास प्राधिकरण नई टाउनशिप हरनंदीपुरम को विकसित करने में तेजी से जुटा है। इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट के पहले चरण में पांच गांवों की लगभग 350 हेक्टेयर जमीन पर टाउनशिप बनाई जाएगी। इस टाउनशिप के लिए इन गांवों को शामिल किया गया है। इनमें हैं नगला फिरोज मोहनपुर, मथुरापुर, शमशेर, चम्पतनगर, भनेड़ाखुर्द
गांव शामिल है। UP News :
किसानों को फायदा
* जीडीए जमीन खरीदेगा सर्किल रेट से चार गुना अधिक दर पर।
* अब तक किसानों से पांच हेक्टेयर से ज्यादा जमीन का बैनामा कराया जा चुका है।
* कुछ किसान अधिक मुआवजे की मांग कर रहे हैं, ऐसे में बोर्ड की मंजूरी मिलने पर अधिग्रहण का विकल्प भी लागू किया जा सकता है।
परियोजना का बजट और योजना
पहले चरण पर लगभग 1,200 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसमें से 400 करोड़ रुपये राज्य सरकार देगी, जबकि बाकी 800 करोड़ रुपये जीडीए वहन करेगा। 2026-27 में प्रोजेक्ट के लिए अतिरिक्त बजट जारी किया जाएगा। अधिग्रहण के मामले में किसान कोर्ट का दरवाजा खटखटा सकते हैं, इसलिए जीडीए सहमतिपूर्ण खरीद को प्राथमिकता दे रहा है। टाउनशिप के बनने से क्षेत्र में रियल एस्टेट और बुनियादी ढांचे का विकास होगा। यह योजना न केवल गाजियाबाद के विकास को बढ़ावा देगी बल्कि किसानों के लिए भी आर्थिक लाभ लेकर आएगी। UP Newsग्रेटर नोएडा में दहेज हत्या का मामला : बहू को जिंदा जलाया, सास फरार