यूपी में हिजबुल आतंकी सैफुल इस्लाम को 10 साल की सजा
UP News
भारत
चेतना मंच
27 May 2025 10:13 PM
UP News : यूपी में बड़े आतंकी हमले की सैफुल इस्लाम ने रची थी साजिश, जमानत मिलने पर फरार हो गया था। अब 17 साल बाद दोबारा गिरफ्त में आया है। हिजबुल मुजाहिदीन से जुड़े आतंकी उल्फत हुसैन उर्फ मोहम्मद सैफुल इस्लाम को मुरादाबाद कोर्ट ने 10 साल की कठोर कैद और 48,000 का जुर्माना सुनाया है। यह सजा विशेष न्यायाधीश छाया शर्मा की कोर्ट ने सुनाई। UP News
आतंकी हमले की रची थी साजिश
हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकी उल्फत उफ सैफुल इस्लाम पर आरोप था कि उसने वर्ष 2002 में उत्तर प्रदेश के धार्मिक स्थलों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में आतंकी हमले की साजिश रची थी। उसे 7 मार्च 2025 को पुंछ, जम्मू-कश्मीर से मुरादाबाद पुलिस और एटीएम ने गिरफ्तार किया। उसके साथ तीन अन्य सहयोगी भी पकड़े गए थे। जिनमें सट्टू नगला, मूंढापांडे का मो. तकी उर्फ कारी तकी, झब्बू का नाला, नागफनी थाना का मो. रिजवान और मिलक खानम, रामपुर का जफर आलम शामिल हैं। इनकी निशानदेही पर हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद की गई थी। UP News
कोर्ट का फैसला
विशेष अदालत ने सबूतों और गवाहों के आधार पर उल्फत को आतंकवाद निरोधक कानूनों के तहत दोषी पाया और 10 साल की सजा सुनाई। यह फैसला आतंक के खिलाफ उत्तर प्रदेश प्रशासन की बड़ी कामयाबी माना जा रहा है। उल्फत की कहानी यह साबित करती है कि भले ही समय लग जाए, लेकिन कानून के हाथ लंबे होते हैं। 17 साल बाद भी न्याय हुआ, और एक बड़े आतंकी हमले की साजिश रचने वाला अब सलाखों के पीछे है। UP News