UP News : ताज आगरा एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, मेरठ के अधिकारी समेत तीन की मौत
Noida News
भारत
चेतना मंच
27 Dec 2022 03:46 PM
लखनऊ। आगरा से लखनऊ जाने वाले ताज एक्सप्रेस वे पर कन्नौज के पास हुए भीषण हादसे में मेरठ के एक अधिकारी समेत तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के मुताबिक मेरठ के लावड़ नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी सुधीर सिंह, उनके आफिस का लिपिक असलम और कार चालक तनुज ठाकुर कार से लखनऊ जा रहे थे। कन्नौज के पास अज्ञात वाहन ने उनकी कार को टक्कर मार दी। इस हादसे में तीनों की ठौर मौत हो गई।
सड़क हादसे में मारे गए लावड़ नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी सुधीर सिंह मूल रूप से हापुड़ के रहने वाले थे। जबकि लिपिक असलम मेरठ जिले के मवाना के रहने वाले थे।