UP News : शाहजहांपुर में कैसे हो गई आठ गोवंश की मौत !
How eight cattle died in Shahjahanpur!
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 10:51 PM
शाहजहांपुर (उप्र)। शाहजहांपुर जिले के जलालाबाद क्षेत्र में मंगलवार को तेज बारिश के बीच आकाशीय बिजली गोवंशों पर कहर बनकर टूटा। यहां आकाशीय बिजली की चपेट में आने से सड़कों पर छुट्टा घूमने वाले आठ गोवंश की मौत हो गई। एक प्रशासनिक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
जलालाबाद तहसील के उप जिलाधिकारी (एसडीएम) सुशांत श्रीवास्तव ने बताया कि हथिनापुर गांव में मंगलवार दोपहर तेज बारिश होने लगी। बारिश से बचने के लिए आठ गोवंश पेड़ के नीचे बैठ गए थे, इसी बीच पेड़ पर आकाशीय बिजली गिरने से सभी गोवंश इसकी चपेट में आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि जानकारी मिलने पर एक टीम को घटनास्थल पर रवाना किया गया है। गोवंश की मौत के मामले में टीम को उनका अंतिम संस्कार करने के बाद जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिये गये हैं।
उत्तर प्रदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।