
UP News : उत्तर प्रदेश के सीतापुर से भाजपा नेता की दबंगई के चलते एक मरीज की रास्ते में ही मौत हो गई। मृतक की पत्नी हाथ जोड़े रोती रही, लेकिन भाजपा नेता ने एंबुलेंस को रास्ता नहीं दिया और रोगी ने दम तोड़ दिया।
सोशल मीडिया पर एक भाजपा नेता का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो सीतापुर जनपद के मिश्रिख ब्लॉक प्रमुख और भाजपा नेता रामकिंकर पांडे के भाई उमेश मिश्रा का बताया जाता है। जानकारी के अनुसार भाजपा नेता के भाई ने जिला अस्पताल के मेन रोड पर अपनी कार पार्क कर दी, जिससे वाहनों के आवागमन में बाधा पैदा हो गई। इसी दौरान हार्ट अटैक के मरीज को लेकर आ रही एक एंबुलेंस को भी निकलने नहीं दिया गया। नतीजन मरीज की मौत हो गई। मरीजों के परिजनों ने जब विरोध किया तो मां बहन की गालियां देते हुए भाजपा नेता उन्हें मारने के लिए दौड़ पड़ा।
https://twitter.com/ManchChetna/status/1643128460469231616?t=RAEr1ZeO0jIJjHp4NNVcfQ&s=08बताया जाता है कि अस्पताल न पहुंचने की वजह से मरीज ने दम तोड़ दिया और मृतक की पत्नी हाथ जोड़कर रोती रही।
ट्वीटर पर एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि, रामराज्य की पुलिस तमाशा देखती रही।
उत्तर प्रदेश की खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंच के साथ जुड़े रहें। देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।