विज्ञापन

UP News : उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां पर बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना वाली कहावत चरितार्थ हुई। डीजे पर डांस करने को लेकर दो बारातों के लोग आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। मारपीट के दौरान आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर में भर्ती कराया है।
कोतवाली बदोसराय क्षेत्र के ग्राम हसनापुर में बुधवार को जलील हनीफ के घर दो लड़कियों की शादी के लिए ग्राम सैदनपुर थाना सफदरगंज उसतौली खेमापुर थाना टिकैतनगर से बारातें आई थी। सबसे पहले उसतौली से आई बारात डीजे पर नाचते गाते हुए दरवाजे पर शांतिपूर्वक पहुंच गई। उसके बाद सैदनपुर से आई बारात द्वारचार के लिए डीजे पर डांस करते हुए जा रही थी। जिसमें नाचने के लिए उसतौली के बाराती भी पहुंच गए।
डांस करने के दौरान दोनों पक्षों के बारातियों के बीच नाचने को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों के बीच जमकर ईट पत्थर चलने लगे। जिससे अब्दुल सलाम निवासी हजरतपुर, मोहम्मद निहाल सैदनपुर, सिराज अहमद उसतौली, रमजान उसतौली, मोहम्मद रेहान सैदनपुर, मोहम्मद अलीम सैदनपुर, अजीम चिलगांव तकिया थाना घुघटेर आदि गंभीर रूप से घायल हो गए।
इस संबंध में कोतवाली प्रभारी गजेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मारपीट की सूचना पाकर मौके पर पुलिस गयी थी। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। अभी किसी ने तहरीर नहीं दी। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। UP News
https://twitter.com/i/status/1667480673941360640विज्ञापन