उत्तर प्रदेश के एक गांव में अकल से बड़ी साबित हुई भैंस
UP News
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 01:18 AM
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 01:18 AM
UP News : एक प्रसिद्ध मुहावरा है कि "अकल बड़ी या भैंस"। इस मुहावरे पर खूब बहस होती है। कोई अकल को बड़ी बताता है तो कोई भैंस को बड़ी बताता है। उत्तर प्रदेश के एक गांव में भैंस अकल से बड़ी साबित हुई है। दरअसल उत्तर प्रदेश की एक भैंस ने वो कारनामा करके दिखा दिया जो पंचायत के पंच तथा उत्तर प्रदेश पुलिस के कर्मचारी नहीं कर पाए। उत्तर प्रदेश का भैंस बड़ी होने का यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।
भैंस निकली अकलमंद
यह पूरा मामला उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले का है। दरअसल उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के महेशगंज थाना क्षेत्र के राय असकरनपुर गांव निवासी नंदलाल सरोज का है। कुछ दिन पहले उनकी भैंस गायब हो गई और भटककर पूरे हरिकेश गांव में पहुंच गई, जहां हनुमान सरोज नामक व्यक्ति ने कथित तौर पर उसे पकड़ लिया। खोजबीन शुरू की गई तो पता चला कि उसकी भैंस पूरे हरिकेश गांव में हनुमान सरोज के यहां बंधी है। नंद लाल हनुमान सरोज के घर पहुंचा तो उसने अपनी भैंस बताते हुए देने से इन्कार कर दिया।
UP News
शिकायत मिलने पर इस मामले को पंचायत में ले जाया गया। हालांकि, वहां भी ये मामला नहीं सुलझा। ऐसे में इस मामले को पुलिस के समक्ष ले जाया गया, मगर पुलिस को भी काफी परेशानी हुई। तमाम पूछताछ के बाद पुलिस भी निष्कर्ष पर नहीं आ सकी। तमाम कोशिशों के बावजूद मामला सुलझने का नाम ही नहीं ले रहा था। ऐसे में दारोगा अवधेश शर्मा को एक उपाय सूझा, उन्होंने दोनों पक्षों को थाने के बाहर निकाल दिया और गेट बाहर खड़ा कर दिया। भैंस को खुला छोड़ दिया। गांव वाले भी इस निर्णय से सहमत हुए और नंदलाल और हनुमान दोनों को अपने गांव के रास्ते पर विपरीत दिशाओं में खड़े होने के लिए कहा गया। भैंस नंदलाल के पास पहुंच गई। ऐसे में मामला स्पष्ट हो गया और भैंस को नंदलाल को दे दिया गया। इस प्रकार भैंस अकल से बड़ी निकली। UP News