UP News : बागपत में युवक ने हथौड़े से वार कर अपने बड़े भाई की हत्या की
UP News
भारत
RP Raghuvanshi
07 Feb 2023 09:42 PM
UP News : बागपत (उत्तर प्रदेश)। बागपत जिले के बिलोचपुरा गांव में एक युवक ने कथित रुप से शराब के नशे में अपने सगे बड़े भाई की हथौड़े से सिर पर वार कर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।
UP News
घटना की सूचना पाकर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपी युवक ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है और पुलिस ने घटना में प्रयुक्त हथौड़ा भी बरामद करा लिया है।
पुलिस क्षेत्राधिकारी डी.के.शर्मा ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि मृतक की पहचान बिलोचपुरा गांव निवासी यासीन के पुत्र नहीम (26) के तौर पर हुई है, जबकि आरोपी का नाम कासिफ (20) है। दोंनो भाई मजदूरी करते थे। सोमवार की देर रात दोनों भाइयों में पैसे के लेन-देन को लेकर कहासुनी हो गई, जिसमें कासिफ ने शराब के नशे में हथौड़े से सिर पर वार करके बड़े भाई नहीम की हत्या कर दी।
अधिकारी के अनुसार आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
उत्तर प्रदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंच के साथ जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।