बेटे की चाहत में डॉक्टर बन गया हैवान, अपनी बेटी को ही मार डाला
Greater Noida News
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 07:01 PM
UP News : उत्तर प्रदेश का रहने वाला एक डॉक्टर हैवान बन गया। कहा जाता है कि पढ़ा-लिखा इंसान बुद्धिमान होता है, किन्तु उत्तर प्रदेश का यह डॉक्टर तो पढ़ा-लिखा होने के बाद भी पागल ही निकला। उत्तर प्रदेश के इस हैवान डॉक्टर की बेहद घटिया करतूत पूरे उत्तर प्रदेश तथा देश भर के डॉक्टरों में चर्चा का विषय बनी हुई है। उत्तर प्रदेश के रहने वाले इस डाक्टर ने बेटे की चाहत में अपनी बेटी को ही मार डाला
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ का है मामला
यह चौंका देने वाला मामला उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ का है। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ के पवई ब्लॉक में एक सरकारी अस्पताल है। इस सरकारी अस्पताल में डा. मनोज राम नेत्र विशेषज्ञ के तौर पर तैनात हैं। डा. मनोज राम की दो बेटी हैं। 20 दिन पहले उसके घर तीसरी बेटी पैदा हो गई। तीसरी बेटी पैदा होने पर डा. मनोज राम दु:खी था। तभी उसे आशा बहन की नौकरी करने वाली संगीता ने तंत्र-मंत्र के जरिए बेटी को मारकर बेटा बनाने की घटिया कहानी सुनाई। आंखों का डाक्टर मनोज राम इतना अंधा हो गया कि उसने ठगी करने वाली संगीता तथा उसके भाई सरोज उर्फ पप्पू की बात मानकर अपनी 15 दिन की बेटी को मारकर उसके शव को रास्ते के किनारे पर रख दिया।
UP News
पकड़ा गया हैवान डॉक्टर
शुक्रवार को उत्तर प्रदेश पुलिस ने अपनी नवजात बेटी की हत्या करने वाले उत्तर प्रदेश के हैवान डा. मनोज राम को गिरफ्तार कर लिया है। इस हैवान डॉक्टर की गिरफ्तारी बड़े ही नाटकीय ढंग से हुई है। दरअसल डा. मनोज राम को तंत्र-मंत्र के द्वारा बेटी को मारकर बेटा बनाने का लालच देने वाली संगीता तथा सरोज ने उससे लाखों रूपए ठग लिए थे। बेटी को मारने के बाद डाक्टर उन दोनों से बेटा मांग रहा था। वें दोनों एक दिन किसी का 6-7 महीने का बेटा उठाकर डाक्टर के पास ले आए थे।
डॉक्टर ने उसकी उम्र ज्यादा होने के कारण वह बच्चा लेने से मना कर दिया। दो दिन पहले संगीता तथा सरोज सरकारी अस्पताल से एक नवजात बेटी को उठज्ञकर डाक्टर के पास लाए। डाक्टर ने बेटी लेने से मना कर दिया। इसी बीच अस्पताल से बेटी चुराने के आरोप में संगीता तथा सरोज को उत्तर प्रदेश पुलिस ने पकड़ लिया। उन दोनों ने उत्तर प्रदेश पुलिस के सामने अपनी तथा अपने साथी हैवान डाक्टर की पूरी करतूत बता दी। इस प्रकार उत्तर प्रदेश का यह डॉक्टर गिरफ्तार किया जा चुका है। इस हैवान डाक्टर की चर्चा उत्तर प्रदेश समेत पूरे देश में हो रही है। UP News