योगी का फरमान : यूपी में मिलावटखोरों की तस्वीरें चौराहों पर लगाई जाएंगी
UP News
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
28 Nov 2025 04:44 PM
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
28 Nov 2025 04:44 PM
UP News : उत्तर प्रदेश में खाद्य पदार्थों में मिलावट और नकली दवाओं के खिलाफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त कदम उठाए हैं। हाल ही में हुई घटनाओं, जैसे सहारनपुर में रोटी पर थूकने और गाजियाबाद में जूस में मूत्र मिलाने के मामलों के बाद, सरकार ने कठोर कार्रवाई की घोषणा की है। UP News
सीएम योगी ने दिए निर्देश
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि ऐसे मिलावटखोरों की पहचान कर उनकी तस्वीरें प्रमुख चौराहों पर लगाई जाएं, ताकि जनता उन्हें पहचान सके और समाज में उनके प्रति नकारात्मक संदेश जाए। इसके अलावा, खाद्य प्रतिष्ठानों में निम्नलिखित उपाय अनिवार्य किए गए हैं:
नाम और पता प्रदर्शित करना : सभी खाद्य केंद्रों पर संचालकों, मालिकों और प्रबंधकों के नाम और पते स्पष्ट रूप से प्रदर्शित किए जाएंगे।
स्वच्छता उपाय : रसोइयों और वेटरों को मास्क और दस्ताने पहनना अनिवार्य होगा, और होटलों व रेस्तरां में सीसीटीवी कैमरे लगाना आवश्यक होगा । UP Newsकर्मचारियों का सत्यापन : सभी खाद्य प्रतिष्ठानों के कर्मचारियों का पुलिस सत्यापन अनिवार्य किया जाएगा।
खाद्य मिलावट और नकली दवाओं के खिलाफ कठोर कानून लाने की योजना
इन उपायों के साथ ही, सरकार ने खाद्य मिलावट और नकली दवाओं के खिलाफ कठोर कानून लाने की योजना बनाई है, जिसमें दोषियों को 10 साल तक की सजा का प्रावधान होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्पष्ट किया है कि आमजन का स्वास्थ्य राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है, और इस जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी पारदर्शिता और प्रतिबद्धता के साथ होना चाहिए। UP News